भारत के इस पहले अरबपति के सामने अडानी-अंबानी की दौलत भी कुछ नहीं, हीरे को बना रखा था पेपरवेट, अरबों की थी संपत्ति

Updated on 18-07-2023 05:49 PM
नई दिल्ली: देश में आज जब भी अरबपतियों की बात होती है तो गौतम अडानी (Gautam Adani), मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), रतन टाटा (Ratan Tata) जैसे कई लोगों के नाम सबसे पहले लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब देश आजाद हुआ था उस समय भारत का सबसे अमीर शख्स कौन था। जब 1947 में देश आजाद हुआ था तब हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान (Hyderabad Nizam Mir Osman Ali Khan) थे। वह 1911 में हैदराबाद के निजाम बने थे। मीर उस्मान (Hyderabad Nizam Mir Osman Ali Khan) के पास हीरे-सोने और नीलम-पुखराज जैसे बहुमूल्य रत्‍नों की खान थी। मीर उस्मान अली के कई किस्से मशहूर हैं। उनके पास अरबों की संपत्ति थी।

बगीचे में खड़े रहते थे सोने की ईंटो से भरे ट्रक

हुज़ूर-ए-निज़ाम के नाम से मशहूर मीर उस्मान अली खान (Hyderabad Nizam Mir Osman Ali Khan) के पास बहुमूल्य रत्नों की खान थी। बताया जाता है कि सोने की ईंटों से भरे ट्रक उसके बगीचे में खड़े रहते थे। निज़ाम ऐसे संस्‍थानों के मालिक थे, जहां सोने के बर्तनों में खाना परोसा जाता था। बताया जाता है कि निजाम को महंगी गाड़ियों का शौक था। रोल्स-रॉयस मोटर कार्स लिमिटेड ने मीर उस्मान को अपनी कार बेचने से इनकार कर दिया, तो हैदराबाद के शासक ने कुछ पुरानी रोल्स-रॉयस कारों को खरीद लिया और वे उसे कचरा फेंकने के लिए इस्‍तेमाल करने लगे थे।


खुद का बैंक बनवाया

निज़ाम ने अपना खुद का बैंक, 'हैदराबाद स्टेट बैंक' बनवाया था। इस बैंक में उनके द्वारा जारी उस्मानिया सिक्के चला करते थे। बाद में इस बैंक का नाम बदलकर 'स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद' कर दिया गया। इसके बाद साल 2017 में भारतीय स्टेट बैंक में विलय कर दिया गया था। हैदराबाद के आखिरी निजाम के लिए दावे तो यहां तक किए जाते हैं कि वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। टाइम मैग्जीन ने भी कवर पर उनकी फोटो छापी थी और उन्हें सबसे दौलतमंद शख्सियतों में गिना गया था। माना जाता है कि उस समय उनके पास बेहिसाब संपत्ति थी।


10 दौलतमंद लोगों में शुमार

80 और 90 के दशक तक निजाम दुनिया के 10 सबसे दौलतमंद लोगों में शुमार होते थे। वैसे तो उनकी संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि आजादी के दौर में भी वो 130 अरब रुपये के मालिक थे। निजाम मीर उस्मान अली खान को अन्य निजामों की तरह ज्यादा शौक नहीं थे और वो कपड़ों आदि पर ज्यादा खर्च नहीं करते थे। ऐसा कहा जाता है कि उनके पास एक पेपरवेट था, जो 185 कैरेट हीरे से बना था। इसके अलावा उनके शौक ज्यादा लग्जरी नहीं थे।

कंजूसी के लिए मशहूर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निजाम कंजूसी के लिए भी काफी मशहूर थे। जब भी वो किसी को अपने यहां बुलाते थे, उनको बहुत कम खाना परोसा जाता था। चाय पर भी दो बिस्किट दिए जाते थे और वो खुद भी महंगी सिगरेट की जगह सस्ती सिगरेट पीने के शौकीन थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.