एडम जम्पा ने IPL-2024 से नाम वापस लिया:RR ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा; रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं

Updated on 22-03-2024 01:00 PM

इंडियन प्रीमियर लीग-2024 से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका लगा हैं। टीम के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने मौजूदा सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

क्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि 31 साल के जम्पा निजी कारणों के चलते लीग के मौजूदा सीजन से बाहर हुए हैं। राजस्थान की टीम ने अब तक एडम जम्पा के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। खिलाड़ी के मैनेजर ने उनके भारतीय लीग से हटने की पुष्टि की है। हालांकि, फ्रेंचाइजी और IPL टीम की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।

टीम के टॉप-3 स्पिनर्स में शामिल थे जम्पा
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा के हटने से राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर होगा। वे रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ जंपा राजस्थान रॉयल्स के तीन शीर्ष स्पिनरों में शामिल थे। उन्होंने पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी की ओर से 6 मैच खेले थे, जिनमें 23.50 की औसत से 8 विकेट लिए थे।

प्रसिद्ध कृष्णा भी नहीं खेल रहे
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले ही चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं। वे नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। BCCI ने कुछ दिन पहले खिलाड़ियों की फिटनेस अपडेट देते हुए बताया था कि प्रसिद्ध चोट से रिकवरी कर रहे हैं और इस सीजन में IPL का हिस्सा नहीं होंगे।

24 मार्च को LSG से पहला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। राजस्थान की टीम अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जयपुर में खेलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.