जूही चावला की देवरानी हैं एक्ट्रेस मधु, पति को बचाने के लिए कुर्बान कर दिए थे करोड़ों रुपये

Updated on 26-03-2023 08:20 PM
'जिसे देख मेरा दिल धड़के, मेरी जान तरसती है...' फिल्म 'फूल और कांटे' का यह गाना याद है तो यकीनन ही एक्ट्रेस मधु भी याद होंगी। मधु और अजय देवगन की यह पहली फिल्म थी और इसने दोनों को ही रातोंरात स्टार बना दिया था। मधु पहले से ही साउथ की एक फिल्म में काम कर चुकी थीं, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 'फूल और कांटे' से मिली थी। फिर 'रोजा' से उन्होंने 1992 में साउथ में वापसी की और छा गईं। 'फूल और कांटे' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद जहां अजय देवगन के पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई, वहीं मधु भी फिल्मों में जुट गईं। लेकिन बॉलीवुड में मधु का करियर चल नहीं पाया। बीच-बीच में मधु साउथ में भी फिल्में करती रहीं और फिर लीड किरदारों से गायब सी हो गईं। मधु ने फिर बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल करने लगीं।

क्या आप जानते हैं कि Madhoo का हेमा मालिनी और जूही चावला के साथ गहरा रिश्ता है? वह Hema Malini की भतीजी हैं तो वहीं Juhi Chawla की देवरानी हैं। मधु के 54वें बर्थडे पर हम आपको जूही चावला के साथ उनकी इसी कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही जानिए वह घटना, जब पति का बिजनेस और इज्जत बचाने के लिए मधु ने अपनी करोड़ों की संपत्ति बेच डाली थी।

हेमा मालिनी की भतीजी और जूही की देवरानी

सबसे पहले तो बात मधु और जूही चावला के कनेक्शन की। तो बता दें कि इनके बीच पारिवारिक रिश्ता है और दोनों देवरानी-जेठानी हैं। मधु के पति आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता कजन हैं। मधु ने 1999 में आनंद शाह से शादी की थी, जोकि एक बिजनेसमैन हैं। जिस समय मधु ने शादी की थी, उस वक्त वह करियर के पीक पर थीं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनका जलवा था और बॉलीवुड में कई ऑफर्स पास थे।

शादी के बाद फिल्मों से दूरी

शादी के बाद मधु ने करियर के साथ शादी को साथ-साथ संभाला। उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। लेकिन फिर परिवार और बेटियों की परवरिश की खातिर मधु ने फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने अपना सारा वक्त घरेलू जीवन में लगा दिया। पति आनंद शाह जहां बिजनेस संभाल रहे थे, वहीं मधु ने दोनों बेटियों की बहुत अच्छे से परवरिश की।

जब कर्ज में डूबे पति को बचाया

लेकिन मधु सिर्फ एक अच्छी मां ही नहीं बल्कि एक बहुत ही अच्छी और सपोर्टिंग वाइफ भी हैं। उन्होंने हर कदम और हर मुश्किल में पति आनंद और परिवार का साथ दिया। वह एक चट्टान की तरह हर मुश्किल के सामने डटी रहीं। मधु की जिंदगी में सबसे बुरा वक्त तब आया, जब पति आनंद शाह का बिजनेस बुरी तरह असफल हो गया और वह सिर से पैर तक कर्ज में डूब गए।

100 करोड़ का घर बेचकर चुकाया कर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद शाह पर बैंकों और निवेशकों का करीब 100 करोड़ का कर्ज हो गया था। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। तब मधु ने कोई परवाह किए बिना अपनी फैमिली द्वारा दिया गया 100 करोड़ का घर बेच डाला ताकि पति की मदद कर सकें। मधु ने घर बेचकर पति का सारा कर्ज चुका दिया। इसके बाद मधु ने एक्टिंग में कमबैक किया और आनंद शाह ने भी एक बार फिर अपना बिजनेस खड़ा किया।

साउथ की इन फिल्मों में दिखेंगी मधु

करियर की बात करें तो मधु 2021 में कंगना रनौत स्टारर 'थलाइवी' में नजर आई थीं और अभी उनके पास साउथ की कई फिल्में हैं। इनमें 2 मलयालम और एक तेलुगू फिल्म 'शांकुतलम' शामिल है। बीच-बीच में मधु रिएलिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.