एक्टर टोविनो थॉमस ने इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ किया मानहानि का केस, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated on 17-08-2023 02:30 PM
'मिन्नल मुरली' स्टार टोविनो थॉमस ने एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने यूजर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम यूजर मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस के खिलाफ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो पर आपत्तिजनक व अपमानजनक कमेंट कर रहा था।

बताया जा रहा है कि Tovino Thomas पिछले काफी समय से उस इंस्टाग्राम यूजर के बर्ताव को देख रहे थे। पानी जब सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। यह भी कहा जा रहा है कि टोविनो थॉमस ने पुलिस को अपने उन सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक भी सौंपे, जिन पर उस यूजर ने आपत्तिजनक कमेंट किए थे।

जांच में जुटी पुलिस, यूजर के खिलाफ एक्शन

पुलिस ने टोविनो थॉमस को पूरी जांच और मदद का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब टोविनो थॉमस पर कमेंट करने वाले इंस्टा यूजर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे टोविनो थॉमस

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो टोविनो थॉमस फिल्म Ajayante Randam Moshanam में नजर आएंगे, जोकि एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, सुरभि लक्ष्मी और कृति शेट्टी नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म Nadikar Thilagam में नजर आएंगे, जिसमें वह सुपरस्टार डेविड पडिक्कल के रोल में हैं।

2012 में किया था एक्टिंग डेब्यू

टोविनो थॉमस ने 2012 में एक्टिंग डेब्यू किया था। वह एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं, और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ टोविनो थॉमस ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.