भदभदा बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Updated on 21-02-2024 12:26 PM

भोपाल। भदभदा क्षेत्र में बड़े तालाब के नजदीक स्थित बस्ती में बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सुबह करीब दस बजे जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम का अमला भदभदा बस्ती में पहुंचा और वहां बने कच्चे-पक्के निर्माणों को ढहाना शुरू किया। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। करीब 1000 जवानों की तैनाती की गई है। एनजीटी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि यह बस्ती होटल ताज लेक फ्रंट के सामने स्थित है।

पुलिस ने मार्ग पर रोकी आवाजाही

जानकारी के मुताबिक बुधवार को भदभदा बस्ती में बने 27 घरों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें रहने वाले लोगों ने सहमति से अपने घर खाली कर दिए हैं। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इस अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर लोगों की आवाजाही रोक दी है। भदभदा सेतु से पहले पुलिस बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर लिया है। मीडियाकर्मियों को भी मौके पर नहीं जाने दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायाणचारी मिश्र और नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. इस जगह पर निरीक्षण करने पहुंचे थे और मुनादी करवाई गई थी कि मंगलवार तक सभी लोग अपने घरों को खाली कर दें। साथ ही कलेक्टर ने यहां के कब्जाधारियों को वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सामान लोडिंग-अनलोडिंग के लिए अमला और गाड़ियां नगर निगम मुहैया करा रहा है। तब यह भी कहा गया था कि जो लोग अपने रिश्तेदारों या किराए के मकानों में शिफ्ट होना चाहेंगे, उन्हें वहां शिफ्ट किया जाएगा, जबकि जिन लोगों के पास इनमें से कोई विकल्प नहीं, उन्हें निगम कम्युनिटी हाल या अन्य जगहों पर वैकल्पिक रूप से शिफ्ट करेगा। इसके लिए नगर निगम ने 50 कम्युनिटी हाल में इंतजाम भी किए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.