PFI पर फिर एक्शन: 8 राज्‍यों में ताबड़तोड़ रेड, 170 वर्कर्स हिरासत में

Updated on 27-09-2022 05:22 PM
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ फिर एक बार आज (मंगलवार को) बड़ा एक्शन लिया गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम सहित कई राज्यों में पीएफआई के ठिकानों छापेमारी जारी है. एक हफ्ते में दूसरी बार पीएफआई के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. बता दें कि कई राज्यों की पुलिस, PFI के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पीएफआई के कुछ लोकेशंस पर रेड डाली जा रही हैं. जान लें कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को लेकर ATS की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छापेमारी जारी है. मेरठ-बुलंदशहर से कई लोग कस्टडी में लिए गए हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. अलग-अलग राज्यों से अब तक 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

कई राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी

बता दें कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत एमपी के 6 से 7 शहरों में NIA के PFI के कई ठिकानों पर छापे हो रहे हैं. देश के कई राज्यों में जारी इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, गुजरात, कर्नाटक, असम और गुजरात शामिल हैं. भोपाल में पीएफआई के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है. मध्य प्रदेश के आधा दर्जन शहरों में रेड हो रही है.महाराष्ट्र के औरंगाबाद और सोलापूर में भी रातभर छापेमारी हुई. औरंगाबाद में पुलिस ने 13 लोगों को अरेस्ट किया. वहीं सोलापूर में 1 संदिग्ध पकड़ा गया है.

अयोध्या और काशी में दंगे की साजिश

पीएफआई पर कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या और काशी में दंगे कराने की साजिश रची गई थी. एसडीपीआई चीफ फैजी पर साजिश रचने का शक है. मामले की जांच की जा रही है. लगातार छापेमारी हो रही है.

असम में हिरासत में लिए गए PFI के 4 लोग

असम के एडीजीपी (स्पेशल ब्रांच) हिरेन नाथ ने बताया कि पीएफआई से जुड़े 4 लोगों को आज नगरबेड़ा इलाके से हिरासत में लिया गया. पीएफआई के खिलाफ हमारा अभियान जिले के कई हिस्सों में जारी है. इससे पहले, असम पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई के 11 कार्यकर्ताओं और दिल्ली से एक नेता को गिरफ्तार किया था.

गुजरात में SDPI पर शिकंजा

गुजरात ATS द्वारा अहमदाबाद, सूरत और बनासकांठा से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. गुजरात में पीएफआई सक्रिय नहीं है, बल्कि उसकी राजनीतिक पार्टी एसडीपीआई है. सूत्रों की मानें तो जिन 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके तार विदेशों में बैठे कुछ लोगों से हैं. फिलहाल, गुजरात एटीएस इनकी पड़ताल कर रही है. इसके अलावा पीएफआई मामले में यूपी के 86 WhatsApp ग्रुप रडार पर हैं. 2 साल में पीएफआई सदस्यों की लाइफस्टाइल बदल गई. CAA के नाम पर हुई हिंसा के बाद इस पूरे रैकेट पर नजर रखी जा रही थी.

पीएफआई के खिलाफ मिले सबूत

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार पीएफआई (PFI) पर बैन लगाने का विचार कर रही है. एनआईए (NIA) और ईडी (ED) की छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर बैन लगाने का विचार हो रहा है. खुफिया एजेंसियों के पास PFI की गतिविधियों की पूरी जानकारी मौजूद है. 15 राज्यों में 106 जगहों पर एजेंसियों की रेड और सबूतों के मिलने के बाद कई राज्य सरकारें भी PFI को बैन करने की मांग कर चुकी हैं.

UAPA के तहत दर्ज हो चुकी हैं 5 एफआईआर

बता दें कि बीते 22 सितंबर को NIA, ED और राज्यों की पुलिस ने पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले कई एफआईआर NIA ने PFI पर दर्ज कीं. 22 सितंबर को देशभर के PFI के खिलाफ एक्शन में NIA ने UAPA के तहत 5 एफआईआर दर्ज की हैं.

क्या है पीएफआई की साजिश?

बता दें कि महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते दिनों पीएफआई के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया. एनआईए ने देशभर की अलग-अलग राज्यों की पुलिस और एटीएस की मदद से पीएफआई के कई लोगों को अरेस्ट किया. जान लें कि इस एक्शन में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी महाराष्ट्र में हुईं. अरेस्ट किए गए पीएफआई के लोगों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जानकारी मिली कि कैसे पीएफआई, आरएसएस और बीजेपी के नेताओं की जानकारी इकट्ठा कर रही थी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.