छत्तीसगढ़ में खराब सड़क पर एक्शन:रायपुर मेयर ने 25 लाख का जुर्माना ठोका

Updated on 12-10-2022 05:56 PM

रायपुर के लगभग हर चौराहे पर गड्‌ढे हैं। कहीं वायरिंग कहीं पाइप तो कहीें दूसरे मेंटेनेंस के नाम पर सड़कों की खुदाई की गई है। कई जगहों पर सड़क पर छोटे पैच छूटे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। मीडिया में लगातार ये खबरें आने के बाद अब रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी एक्शन में आए हैं।

ढेबर ने मंगलवार शाम समीक्षा बैठक में सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- सड़कों पर बने गड्‌ढों की मरम्मत में लेटलतीफी हो रही है, ये नहीं चलेगा। महापौर ने दिल्ली की एजेंसी पर 25 लाख का फाइन लगाने के निर्देश अफसरों को दे दिए। ये भी कहा कि अगर काम ठीक से न हो तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर देंगे।

जब आया एजाज ढेबर को गुस्सा
महापौर ने अपनी बैठक में सबसे पहले सड़कों के पैचवर्क पर चर्चा की । दिल्ली रायपुर में रोड डॉक्टर मशीन से पैचवर्क कर रही है। बताया गया कि मशीन के जरिए हर दिन 80 वर्गफीट सड़क का पैचवर्क किया जा रहा है। दो दिन में एक और मशीन काम पर लग जाएगी। कंपनी के लोगों ने बैठक में कह दिया कि खराब मौसम की वजह से काम में देरी हो रही है। ये सुनते ही महापौर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल माह में तो मौसम बढ़िया था। तब भी काम की रफ्तार सुस्त थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

1200 से ज्यादा गड्‌ढे
बैठक में नगर निगम के अफसरों ने सभी दस जोनों में शहर भर में 1294 गड्ढे होने की बात बताई। महापौर ने कहा रोड डॉक्टर मशीन की संख्या नहीं बढ़ी तो गड्ढों के मरम्मत में बहुत समय लग जाएगा। बैठक डामर ठेकेदार को भी बुलाया गया था। महापौर ने मैनुअली भी गड्ढों को भरने को कहा साथ ही काम की क्वॉलिटी भी जांची जाएगी। क्वॉलिटी बढ़िया निकली तो सभी जोनों में मैनुअली भी काम होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं निर्देश
तीन दिन पहले रायपुर में न्यू सर्किट हाउस में हुई कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सड़कों की समीक्षा के दौरान कहा- इस साल दिसंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लें। अब दौरे पर जाऊंगा तो खराब सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्हाेंने 6 हजार 181 किलोमीटर की सड़कों में तत्काल पैचवर्क कर उसे ठीक-ठाक करने को कहा। उन्होंने कहा, वादे के मुताबिक इस साल दिसंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लिया जाए। सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, सड़क किसी भी विभाग की हो, मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए, सड़क बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए कलेक्टर खुद मॉनिटरिंग करें। सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि अब इस विषय में मैं फिर चर्चा नहीं करूंगा। मुझे सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.