ऐक्शन फिल्मों से बदलेगी 'किंग ऑफ रोमांस' की किस्मत

Updated on 27-09-2022 06:47 PM

'ब्रह्मास्त्र' में वानरास्त्र चलाने वाले मोहन भार्गव का किरदार हो या फिर फिल्म 'जवान' और 'पठान' में किया गया जोरदार ऐक्शन। टाइगर-3 में सलमान खान के साथ टाइअप करना हो या फिर अयान मुखर्जी के अस्त्रावर्स की आने वाली फिल्में, शाहरुख खान का पूरा फोकस अब ऐक्शन फिल्मों और मारधाड़ करने वाले किरदारों पर है। तो क्या शाहरुख खान अब सलमान खान की राह चल पड़े हैं?

सलमान खान की राह पर शाहरुख?
साल 2009 में आई फिल्म 'वांटेड' (Wanted) को सलमान खान की कमबैक मूवी कहा जाता है। वजह ये कि इससे पहले तक सलमान खान की कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं। लेकिन सलमान खान को ऐक्शन अवतार में लाकर प्रभु देवा ने वो करिश्मा कर दिया जिसकी दबंग खान को बहुत जरूरत थी। इसके बाद सलमान ज्यादातर ऐक्शन फिल्मों में ही नजर आए और ये फॉर्मूला उनके लिए काम भी कर गया।

ऐक्शन मोड में हैं किंग ऑफ रोमांस
लेकिन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों का लाइनअप देखकर लगता है कि शायद वह भी सलमान खान की राह चल पड़े हैं। शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है और उनकी लगातार फ्लॉप हुईं ज्यादातर फिल्मों में वह सॉफ्ट टोन कैरेक्टर करते या फिर रोमांस करते ही नजर आए थे। लेकिन शायद किंग खान अब यह समझ चुके हैं कि बढ़ती उम्र के साथ अब उनके लिए ये रोमांस वाला तरीका काम नहीं कर रहा है।

पब्लिक का रिस्पॉन्स बताएगा नतीजे
56 साल के हो चुके शाहरुख खान को ब्रह्मास्त्र में जबरदस्त ऐक्शन करते देखकर लोग खुद को सीटियां और तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। वहीं जवान और पठान में भी वह तोड़फोड़ किरदार में ही नजर आने वाले हैं, जिन्हें लेकर फैंस खासे एक्साइटेड हैं। शाहरुख खान इस एक्सपेरिमेंट को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं। देखना होगा कि पब्लिक उनकी इन फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स देती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.