आचार्य शंकर प्रकटोत्सव एकात्म पर्व मंगलवार को

Updated on 25-04-2023 06:29 PM

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा मंगलवार को आचार्य शंकर प्रकटोत्सव 'एकात्म पर्व' मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और आचार्य महामण्डलेश्वर जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज की अध्यक्षता में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शाम 6 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान अद्वैत वेदांत दर्शन के अजस्र सनातन प्रवाह को गति एवं ऊँचाई देने के लिए संन्यास परम्परा एवं अकादमिक जगत का सम्मान किया जायेगा। अलंकरण समारोह में प्रमुख चिन्मय मिशन कोयम्बटूर स्वामिनी विमलानन्द सरस्वती और हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. कांशीराम को सम्मानित किया जायेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं न्यासी सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रमुख चिन्मय मिशन कोयम्बटूर की स्वामिनी विमलानंद सरस्वती का सारस्वत उद्बोधन होगा। साथ ही अद्वैत जागरण शिविर वर्ष 2023 में सम्पन्न अद्वैत जागरण शिविरों के प्रतिभागियों का दीक्षान्त समारोह भी होगा।

उल्लेखनीय है कि ‘भारतीय सांस्कृतिक एकता के देवदूत, अद्वैत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता और सनातन संस्कृति के पुनरुद्धारक ‘आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन से मानवता को अनुप्राणित करने हेतु’ प्रदेश के संस्कृति विभाग के अंतर्गत आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास गठित है। न्यास द्वारा खंडवा जिले की पुनासा तहसील के अंतर्गत ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊँची बहुधातु प्रतिमा, शंकर संग्रहालय तथा आचार्य शंकर अन्तरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना की जा रही है। इस सम्पूर्ण प्रकल्प का नाम ‘एकात्म धाम’ निश्चित किया गया है। उद्देश्य ओंकारेश्वर को ‘एकात्मता का वैश्विक केंद्र’ (Global Center for Oneness) बनाया जाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.