चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज भोपाल पहुंचे

Updated on 19-07-2026 01:03 PM
भोपाल, भोपाल में रविवार को जैन समाज की श्रद्धा और भक्ति में सराबोर नजर आई। चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज का 20 मुनियों के संघ के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनकी अगवानी के लिए पहुंचे और पूरे मार्ग पर जयकारे गूंजते रहे।

नारायण नगर जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा

नारायण नगर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु "आचार्य विद्यासागर महाराज की जय" और "आचार्य समय सागर महाराज की जय" के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग पर आचार्य संघ के साथ चलते रहे।

मुनियों ने की चरण वंदना

प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि नाके चौराहे पर मुनि निर्णय सागर महाराज, उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज और निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज सहित संघ ने आचार्य समय सागर महाराज की परिक्रमा कर चरण वंदना की। यह दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

झांकियों ने दिया सेवा और जीव दया का संदेश

शोभायात्रा में जीव दया, गोसेवा और हथकरघा को बढ़ावा देने वाली आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। निर्माणाधीन रानी कमलापति जिनालय की प्रतिकृति भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। विभिन्न मंदिर समितियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, सोशल ग्रुप, पाठशाला परिवार और दिव्य घोष दल ने गुरु भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।

दूसरे राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु

अंशुल जैन के अनुसार भोपाल के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शहर के कई सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर आचार्य संघ का अभिनंदन किया।

धर्मसभा में आचार्य विद्यासागर को किया नमन

रानी कमलापति जिनालय पहुंचने पर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए गए। इसके बाद धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित कर अष्टद्रव्य से आचार्य श्री के गुणों की वंदना की।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज के दीक्षा दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज राष्ट्र निर्माण, संस्कृति संरक्षण और आत्मकल्याण के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए आदर्श समाज को हमेशा सही दिशा देते रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.