
भोपाल। लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने वाले मरीजों को अक्सर दूसरे संक्रमण का डर रहता है। कई बार मरीजों की मौत अस्पताल से मिला संक्रमण भी होता है। ऐसे में मामलों में पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर्फ संक्रमण या सेप्टीसीमिया ही बताया जाता है। अब एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम माइक्रोबायलाजी सुविधा की शुरूआत की गई है। इस सुविधा में मौत के बाद खून या शरीर के अन्य ऊतकों की जांच कर उसमें मौजूद वायरस या बैक्टीरिया की जांच करेंगे। इससे मौत के पीछे जिम्मेदार वायरस या बैक्टीरिया की सटीक जानकारी मिलेगी। बुधवार को एम्स के डायरेक्टर डा प्रो अजय सिंह ने इसकी शुरूआत की।