खंडवा के जंगल से हाईवे क्रॉस करते अंधेरे में हादसा; पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

Updated on 28-02-2023 05:54 PM

खंडवा में देर रात एक रोड एक्सीडेंट में तेंदुए की जान चली गई। रात के अंधेरे में जंगल से हाईवे क्रॉस करते समय हादसा होना बताया जा रहा है। लहुलुहान तेंदुआ मंगलवार तड़के एक अखबार वाहन को दिखा। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ, फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

घटना, सनावद से ओंकारेश्वर के रास्ते कोठी के जंगल में गांव थापना के पास हुई है। सोमवार-मंगलवार की रात्रि 3 बजे के आसपास हादसा होना बताया जा रहा है। वनकर्मियों के अनुसार, किसी भारी वाहन ने तेंदुए को कुचला है, वह जिस तरह से लहुलुहान हालत में मिला है, उससे यही प्रतीत होता है। घटना वाले समय तेंदुआ जंगल से हाईवे क्रॉस करके दूसरे छोर पर जा रहा था। क्योंकि, लेपर्ड (तेंदुआ) रात के समय ही शिकार की तलाश में रहते है। इसी दौरान वह उसका रोड क्रॉस करना हुआ और वाहन का तेज रफ्तार में निकलना।

पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

वन विभाग के मुताबिक, वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा। उसे कोठी से खंडवा स्थित डिपो लाएंगे, यहां पर पशु चिकित्सकों के द्वारा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद डिपो परिसर में ही तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वाहन से तेंदुए की जान गई है, उसकी तलाश करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.