सुरंग के अंदर एसी रूम, टॉयलेट और किचन... इजरायल को अल शिफा अस्‍पताल के नीचे मिला हमास का ठिकाना

Updated on 23-11-2023 02:19 PM
गाजा: इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के नीचे बड़े सुरंग नेटवर्क को खोज निकालने का दावा किया है। इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी करते हुए दिखाया है कि किस तरह से हमास ने अस्पताल के नीचे से सुरंगों का एक पूरा जाल बुन रखा है और यहीं से वह अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि एक के बाद एक सुरंग अल शिफा के आसपास मिल रही है, जो यहां हमास का कमांड सेंटर होने का सबूत है।

इजरायल डिफेंस फोर्स, आईडीएफ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बताया है कि ये सुरंग कतारी बिल्डिंग के नीचे से निकलती है। हमास के इस सुरंग नेटवर्क में छिपने के लिए भूमिगत कमरे बनाए गए हैं। आईडीएफ का कहना है कि अल शिफा में मिला सुरंग का एंट्री गेट करीब 55 मीटर के बाद एक विस्फोट गेट पर खत्म हुआ। आईडीएफ का दावा है कि दरवाजे को तोड़ा गया तो इसके पीछे एयर कंडीशन कमरा, शौचालय, रसोईघर और इसके करीब ही एक वॉर रूम भी मिला। इतना ही नहीं अस्पताल के पास दो अन्य सुरंग शाफ्ट भी पाए गए, जिनमें एक सड़क पर और दूसरा करीब 100 मीटर दूर इमारत में खुलता है।

अल शिफा में रखे गए थे बंधक!

इजरायली सेना का कहना है कि उसको कई तरह के हथियार भी इन सुरंगों में मिले हैं। जिनको देखने के बाद आईडीएफ को ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिनसे लगता है कि हमास ने इजरायली बंधकों को अपहरण के बाद अल शिफा में भी रखा था। आईडीएफ ने अपने बयान में कहा है कि सुरंगों का जो नेटवर्क मिला है, वह अस्पतालों को ढाल की तरह इस्तेमाल करने की हमास की रणनीति को दिखाता है। हमास ने अस्पताल की इमारतों का इस्तेमाल हथियार रखने और अपना कमांड सेंटर की तरह से किया है।

हमास का सुरंग नेटवर्क कितना बड़ा और बेहतर तरीके से बनाया हुआ है, उस पर रक्षा विशेषज्ञों की भी निगाहें जा रही हैं। इजरायली आर्मी की ओर से हमास के सुरंग नेटवर्क की एक तस्वीर को शेयर करते हुए इंडियन आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने कहा है कि ये बहुत बड़ा और परिष्कृत सुरंग नेटवर्क है। जिस तरह से ये तैयार किया गया है, उस तरीके का इस्तेमाल हम भी पहाड़ों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हमारी स्थायी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं। ये स्थायी और बेहतर विकल्प हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.