RGPV के एक और कुलसचिव पर गड़बड़ी के आरोप ABVP ने की शिकायत

Updated on 31-03-2024 12:26 PM

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में 19.48 करोड़ का मामला सुर्खियों में है। इस बीच विश्वविद्यालय के ही तत्कालीन प्रभारी कुलसचिव डॉ. सुरेश सिंह कुशवाहा के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से शिकायत की है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कुल सचिव ने उन फर्नीचरों का बिल पास किया, जो कभी विश्वविद्यालय में पहुंचा ही नहीं। यहीं नहीं लैपटॉप खरीदी में भी गड़बड़ी की गई। लेकिन, विश्व विद्यालय में एक और कमेटी गठित कर दी गई। जिसमें उन्हें बचाने की कोशिश की गई है।

जबकि मामले की शासन स्तर पर जांच हो चुकी थी। जिसमें उन्हें दोषी पाया गया था। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय ने भी विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर बताया था कि प्रभारी कुल सचिव सुरेश कुशवाहा को भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

रिपोर्ट में यह भी आया सामने

शासन स्तर पर की गई जांच में यह भी सामने आया कि लैपटॉप खरीदने के बिल लगाए गए हैं, जिसमें कई तरह की गड़बड़ियां हुई हैं। अस्थायी प्रोफेसरों का मानदेय बढ़ाया जाने का उल्लेख किया गया है, जो उनके खातों में गया ही नहीं। वहीं, बिना किसी नियम प्रक्रिया को अपनाते हुए महाविद्यालय के कई लोगों को प्रतिनियुक्ति पर रख गया। प्रति नियुक्तियों पर आए कर्मियों को उनके मूल संस्थान से प्राप्त वेतन से अधिक वेतन देकर विश्वविद्यालय के राजस्व नुकसान भी किया है।

अब जान लीजिए क्या है ABVP के आरोप
मामले में ABVP का कहना है कि तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार कुशवाहा के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन के आधार पर 5 मार्च 2022 को पत्र लिखा था। जिसमें उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। बावजूद इसके दोबारा जांच करवाकर उन्हें छोड़ दिया गया। अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कुलसचिव की जांच के लिए नियुक्त कर दिए वहीं के 2 प्राध्यापक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अनुसार तत्कालीन कुलपति ने शासन स्तर पर गठित जांच समिति के प्रतिवेदन को नहीं माना, और विश्वविद्यालय स्तर पर उक्त प्रतिवेदन के परीक्षण के लिए एक समिति 16 मार्च 2022 को गठित की। जिसमें विश्वविद्यालय में ही कार्यरत 2 प्रोफेसर को नियुक्त किया गया। यह आश्चर्यजनक था।

समिति ने अपनी दिखावटी कार्रवाई कर जांच प्रतिवेदन में प्राप्त शिकायतों पर लीपापोती कर तत्कालीन प्रभारी कुलसचिव को 5 जुलाई 2022 को उन्हें क्लीन चिट दे दी। जिसके उपरांत तत्कालीन कुलपति ने तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र 2 सितंबर 2022 के माध्यम से डॉ. कुशवाहा को दोषमुक्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद उन पर कार्रवाई नहीं की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.