आउट होने पर अंपायर को दी भद्दी गालियां, जब शुभमन गिल ने बीच मैदान किया था बवाल

Updated on 19-01-2023 07:43 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया को उसकी नई रन मशीन मिल चुकी है। अभी चंद रोज पहले ईशान किशन ने वनडे में डबल सेंचुरी ठोकी थी तो अब शुभमन गिल ने ये कमाल किया। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 49 गेंदों में 208 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस ताबड़तोड़ पारी में शुभमन ने बताया कि उनके भीतर कितना धैर्य है, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में एक वक्त ऐसा भी आया था जब इस धीर-गंभीर दिखने वाले लड़के ने जेंटलमेंस गेम को शर्मसार कर दिया था।
ये दौर था साल 2020 का। तीन साल पहले जनवरी में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब और दिल्ली का मुकाबला जारी था। ये चौथे राउंड का मैच था। शुभमन अपनी घरेलू टीम पंजाब की ओर से खेल रहे थे, लेकिन मैच के पहले ही दिन बवाल हो गया, जब आउट होने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ने से ही इनकार कर दिया। दरअसल, मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। गिल और सनवीर सिंह ने ओपनिंग का मोर्चा संभाला।दूसरे ही ओवर में सनवीर चलते बने और जल्द ही शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्हें विकेट के पीछे कीपर ने लपका था, लेकिन शुभमन अंपायर के इस फैसले से नाखुश दिखे और क्रीज छोड़ने से इनकार कर दिया। शुभमन ने मैदान से बाहर जाने से इनकार कर दिया। अंपायर मोहम्मद रफी से गाली-गलौज की। यह रफी का बतौर अंपायर पहला मैच था। ऐसे में दबाव में आकर उन्होंने लेग अंपायर से बात की और फैसले को पलट दिया।

अंपायर को दबाव में डालकर फैसला पलटवाना विरोधी टीम दिल्ली को कतई पसंद नहीं आया। बोलर्स ने तो गेंदबाजों से ही इनकार कर दिया। पूरी टीम अपनी कप्तानी नीतिश राणा की लीडरशीप में मैदान से बाहर चले गई। आखिरकार मैच रेफरी पी. रंगनाथन ने बीच-बचाव कर मैच दोबारा शुरू करवाया। तब तक शुभमन गिल टीम इंडिया में डेब्यू कर चुके थे। दो मैच खेल चुके थे, लेकिन इस जीवनदान के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। तब 20 साल के रहे शुभमन गिल सिमरजीत सिंह का शिकार हुए। 41 गेंद में 23 रन पर उनका कैच अनुज रावत ने पकड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.