अब्राम, लेपर्ड... यूक्रेन में पश्चिमी देशों के टैंकों को तबाह कर देंगे, पुतिन की खुली धमकी, निशाने पर नाटो

Updated on 14-07-2023 02:06 PM
मास्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से यूक्रेन के बहाने नाटो देशों को अपने निशाने पर लिया है। पुतिन ने कहा कि रूसी सेना के लिए यूक्रेन में विदेशों में बने टैंक एक 'प्राथमिकता वाले लक्ष्‍य' हैं। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों के हथियारों की आपूर्ति युद्ध के परिणाम में कोई बदलाव नहीं कर पाएगी। पुतिन ने सरकारी टीवी पर दिए अपने भाषण में कहा कि यूक्रेन को अगर नाटो की सदस्‍यता दी गई तो यह रूस की सुरक्षा के लिए खतरा होगा। इससे पहले नाटो देशों ने यूक्रेनी राष्‍ट्रपति को झटका देते हुए नाटो की सदस्‍यता देने से किनारा कर लिया था। अमेरिका ने अब्राम, जर्मनी ने लेपर्ड और ब्रिटेन ने भी अपना टैंक यूक्रेन को दिया है।

रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी देशों के हथियार देने की वजह से वैश्विक तनाव और ज्‍यादा बढ़ेगा और संघर्ष लंबा चलेगा। फ्रांस के 250 किमी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलों के देने पर पुतिन ने कहा, 'हां, वे नुकसान पहुंचाएंगी लेकिन उनके इस्‍तेमाल से युद्ध क्षेत्र में बहुत खास असर नहीं होने जा रहा है।' उन्‍होंने कहा कि विदेशों में बने टैंक रूसी सेना के लिए प्राथमिकता वाले लक्ष्‍य हैं। पुतिन ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब गुरुवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि रूस पहले ही यूक्रेन की जंग को हार चुका है।

रूस घुटनों पर आएगा, बाइडन ने बोला हमला

बाइडन ने आशा जताई कि यूक्रेन की सेना की जवाबी कार्रवाई भले ही धीमी चल रही हो लेकिन इससे रूस बातचीत की टेबल पर आने के लिए बाध्‍य होगा। उन्‍होंने रूस से सटे फिनलैंड में कहा कि पुतिन के युद्ध जीतने की कोई संभावना नहीं है। हाल ही में फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ है और अब स्‍वीडन भी इस सैन्‍य संगठन का सदस्‍य बनने जा रहा है। इससे पहले नाटो के शिखर सम्‍मेलन में जेलेंस्‍की को बड़ा झटका लगा था। नाटो देशों ने साफ कह दिया कि जब यूक्रेन सभी शर्तों को पूरा कर देगा तभी उसे सैन्‍य संगठन में शामिल किया जाएगा।

जेलेंस्‍की नाटो सम्‍मेलन के दौरान अलग-थलग नजर आए थे। इस बीच बताया जा रहा है कि यूक्रेन को अमेरिका से क्लस्टर हथियार मिल चुके हैं। 'तेवरिया' परिचालन और रणनीतिक बलों के समूह के कमांडर ऑलेक्ज़ेंडर टारनवस्‍की ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन ने अब तक उन हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है। टारनवस्की ने कहा कि क्लस्टर युद्ध सामग्री युद्ध के मैदान में स्थिति को मौलिक रूप से बदल सकती है। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूक्रेन घनी आबादी वाले इलाकों में अपरंपरागत हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। पिछले हफ्ते, अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर युद्ध सामग्री देने की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.