इंदौर में रातभर में करीब तीन इंच वर्षा, रविवार को भी बारिश की संभावना

Updated on 24-06-2023 08:32 PM
इंदौर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक लगातार वर्षा का दौर निरंतर जारी है। शनिवार सुबह से बादल छाए रहे और रिमझिम वर्षा जारी रही। शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक रीगल तिराहा स्थित केंद्र पर 71 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वहीं एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर बीते 14 घंटे में 67.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

इंदौर मौसम केंद्र के मुताबिक, जून माह में अब तक प्री मानसून में 76.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज दिनभर वर्षा होती रहेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे और शाम के समय शहर के कई हिस्सों में वर्षा शुरू हुई थी । शनिवार को शहर में उत्तर पश्चिमी हवा छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.4 डिग्री दर्ज किया।

रविवार को भी जारी रहेगी वर्षा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, रविवार को भी इसी तरह शहर में वर्षा का दौर जारी रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, अरब सागर व गुजरात पर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब से पश्चिमी बंगाल तक द्रोणिका जा रही है। बंगाल की खाडी में 7.8 किलोमीटर पर एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। आगामी दिनों में यह मप्र में कम दबाव का क्षेत्र तब्दील होकर ओड़िसा, छत्तीसगढ़ होते हुए पहुंचेगा। इसके असर से रविवार को उत्तर व उत्तरी पूर्वी मप्र में मानसून का आगमन होगा। वहीं 26 से 27 जून के बाद इंदौर मे मानसून के आगमन की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.