टी20 विश्व कप के सुपर-8 में अभिषेक शर्मा बरसाएंगे रन, इस दिग्गज के बयान से दुश्मन होंगे खौफ में

Updated on 19-02-2026 01:54 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार ओपनर और दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म अब चिंता का विषय बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक का खाता नहीं खुला और वह लगातार तीसरी बार डक पर आउट हुए। भारतीय फैंस को इससे काफी ज्यादा हैरानी हो रही है कि अभिषेक शर्मा के फॉर्म को आखिरकार हो क्या गया है। वर्ल्ड कप आते ही उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है।

अभिषेक को नासिर हुसैन की सलाह

अभिषेक ने इस मैच में केवल तीन गेंदें खेलीं और तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। उनकी इस खराब लय पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अहम सलाह दी है। हुसैन का मानना है कि लगातार तीन बार शून्य पर आउट होना तकनीकी खराबी से ज्यादा मानसिक समस्या है। उन्होंने कहा, 'तीन डक आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। यह वैसा नहीं है कि आप 10-20 रन बना रहे हों। यह उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा गिरावट है।'

पुराने वीडियो देखेंगे, तो लौटेगा आत्मविश्वास

हुसैन ने अभिषेक शर्मा को खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए एक पुराना नुस्खा बताया है। उन्होंने आईसीसी से बात करते हुए कहा, 'अभिषेक को अगले कुछ दिनों तक अपने कमरे में बैठकर अपने शानदार बल्लेबाजी वाले वीडियो देखने चाहिए। उन्हें अपने विश्लेषक से कहना चाहिए कि वे उनकी बेहतरीन पारियों के वीडियो भेजें। दो दिन तक बस यही देखें और खुद को याद दिलाएं कि वे कितने महान हिटर और बल्लेबाज हैं। इससे उनका दिमाग एक सकारात्मक स्पेस में आएगा।'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद

भारतीय फैंस और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अभिषेक अपनी इस खराब फॉर्म को पीछे छोड़ देंगे। भारत को रविवार को अहमदाबाद में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला सुपर-8 मुकाबला खेलना है। यह एक बड़ा मंच होगा और उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक ने अपनी सबसे बेहतरीन पारी इसी निर्णायक समय के लिए बचाकर रखी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.