अभिषेक मल्हान की खुल गई पोल एल्विश यादव के फैंस ने भी ले लिया आड़े हाथों, ऐसा क्या हुआ

Updated on 03-08-2023 03:31 PM

सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 'फुकरा इंसान' घर के आखिरी कैप्टन बन गए हैं और इस शो के पहले फाइनलिस्ट भी। ये सब आपको आज (3 अगस्त) के एपिसोड में देखने को मिलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर अभिषेक की कुछ क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें वो कुछ ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है। यूजर्स बोल रहे हैं कि उनकी पोल खुल गई है। एल्विश यादव के फैंस ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया है। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला।


बीते एपिसोड में Abhishek Malhan से जद हदीद ने पूछा कि आप इस शो के विनर बना क्यों डिजर्व करते हैं। इस पर अभिषेक ने एक या दो नहीं, कई रीजन बताए। उन्होंने कहा कि वो ऑडियंस को इस शो तक लेकर आए हैं। एक कम्युनिटी को लेकर आए हैं। उन्होंने घर में सभी को मोटिवेट किया है, चाहे जो कुछ भी, सबको समझाया है। सभी को गाइड किया है। हर टास्क को शिद्दत से निभाया है। इस शो को बहुत दिया है। इसलिए अब शो की बारी है कि विनर बनाकर उन्हें पे-बैक करे।
 

अपनी बात से पलटे अभिषेक मल्हान!

ये सब सुनने के बाद जब जद हदीद ने बेबिका धुर्वे को ये सब बताया और बेबिका ने अभिषेक से इस बारे में बात की तो वो अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि जद ने उनके शब्दों को बदल दिया। वो ऐसा कुछ नहीं कहना चाहते थे। बल्कि उनसे ज्यादा तो एल्विश यादव इस शो की तरफ ऑडियंस लेकर आए हैं, क्योंकि उनकी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।
 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

अभिषेक को अपनी बात से पलटता देख सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एल्विश यादव के फैंस का कहना है कि अभिषेक उनसे इनसिक्योर हैं। वो बार-बार एल्विश की फैन फॉलोइंग को लेकर बात करते हैं, लेकिन एल्विश ने कभी इस बारे में बोला तक नहीं। इससे पहले जब फैमिली वीक में अभिषेक की मां आई थीं, तब भी अभिषेक ने यही कहा था कि वीडियोज पोस्ट करो, यहां एल्विश और मनीषा रानी बड़े लोग हैं।


यहां पर देखें शो का लाइव टेलिकास्ट

आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर सोमवार से रविवार रात 9 बजे देख सकते हैं। शो में अभी अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, जिया शंकर, जद हदीद और अविनाश सचदेव हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.