एल्विश यादव की फैनडम से इनसिक्योर हो रहे हैं अभिषेक मल्हान? कैमरे पर कैद हुई बात वायरल हो गई

Updated on 01-08-2023 02:45 PM
दोस्ती चाहे जितनी गहरी है। जब कॉम्पटीशन या आगे बढ़ने की बात आती है, तो हर कोई जीतना चाहता है। फिर सामने चाहे जितना जिगरी यार क्यों न खड़ा हो। कुछ ऐसा ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी देखने को मिल रहा है। एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की दोस्ती रियल है। ऑर्गैनिक है। हमेशा एक-दूसरे के लिए ये खड़े दिखाई देते हैं। मगर जैसे-जैसे ट्रॉफी पाने के दिन नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे इन तीनों के बीच इनसिक्योरिटी बढ़ती दिखाई दे रही है। खासकर फुकरा इंसान में।

जैसा कि आप जानते हैं कि Bigg Boss OTT 2 में एक टास्क चल रहा है। पूरे घर को बीबी होटल में बदल दिया गया है। और सभी घरवाले होटल स्टाफ बने हैं। वहीं, सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले इस होटल में बतौर गेस्ट एंटर होंगे। वह कुछ समय रहेंगे। इस दौरान उनको कंटेस्टेंट्स स्पेशल ट्रीटमेंट देंगे। साथ ही जाते वक्त वो अपने बच्चे को छोड़कर किसी एक सदस्य को स्टार देंगे। जिसके पास टास्क खत्म होने के बाद ज्यादा स्टार होगा, वो सीधे फिनाले में पहुंच जाएगा।

फुकरा इंसान की मां 'बिग बॉस' में

इस टास्क के पहले दिन अविनाश सचदेव की मां आईं। उन्होंने पूजा भट्ट को स्टार दिया। इसके बाद मनीषा रानी के पापा आए और उन्होंने अभिषेक मल्हान को विनर बताते हुए उनको स्टार दिया। इसके बाद अभिषेक मल्हान की मां डिंपल मल्हान आईं। वह रात रुकी भीं। इस दौरान अभिषेक ने उनसे कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी इनसिक्योरिटी की बातें होने लगी।

अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव के बारे में क्या कहा?

बाथरूम एरिया में वह अपनी मां से कहते हुए दिखाई दिए कि वो उनके लिए बाहर वोट अपील करें। जितने भी मिनट का वीडियो बनाकर एडिटर से अपलोड कर सकती हैं, वो करें। '4 मिनट या 10 मिनट की, जितनी भी वीडियो अगर निकलती हो, नोनू से कहना कि वो एडिटर से बनवाए। जिसमें वो स्टार्टिंग और एंड में वोट अपील डाले।' इस पर उनकी मां ने कहा इसकी जरूरत ही नहीं है। तो फुकरा ने कहा कि डालनी है क्योंकि वो कह रहे हैं। 'क्योंकि कॉम्पटीशन में बहुत-सी चीजें हैं। समझा करो। यादव साब बहुत बढ़िया चीज हैं और मनीषा रानी बहुत बढ़िया चीज हैं।'

अभिषेक मल्हान को जिताना चाहते हैं एल्विश यादव

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग फुकरा को इनसिक्योर बता रहे हैं। जबकि आपको याद हो तो एल्विश ने अपने व्लॉग में भी और शो में अभिषेक के सामने भी ये बात कही है कि अगर वो (फुकरा) जीतते हैं, तो उनको कोई दिक्कत नहीं है। जबकि, कई बार टास्क में जब-जब फुकरा हारे हैं और एल्विश की जीत हुई है तो अभिषेक का मुंह लटका हुआ देखा गया है। एक बार तो सामने से एल्विश ने उनसे पूछ भी लिया था लेकिन यूट्यूबर ने इस बात को टाल दी थी। बोले थे कि उनके मन में ऐसा कुछ नहीं है। जबिक चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। खैर। 13 अगस्त को फिनाले है जो कि अब कतई दूर नहीं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.