'रातभर सो न सका...', 'यह रिश्ता क्या कहलाता' में खत्म हुआ अभिनव का सफर, भावुक हुए जय सोनी

Updated on 12-08-2023 02:08 PM
'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनव का सफर खत्म हो गया। जय सोनी इस कैरेक्टर को निभा रहे थे और अब वह इस शो में नजर नहीं आएंगे। हालांकि इस बात का ऐलान मेकर्स ने पहले ही कर दिया था। बताया था कि उनका ट्रैक अब अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही वो इस शो को टाटा-बाय-बाय कह देंगे। फैन्स को इस बात का दुख हुआ था क्योंकि अभिनव शो में काफी अहम भूमिका में थे और दर्शकों को उनका काम पसंद आ रहा था। अब एक इंटरव्यू में जय सोनी ने बताया कि उनके लिए भी शो को अलविदा कहना कितना मुश्किल रहा।

'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में जय सोनी ने बताया कि शो से उनकी क्या यादें जुड़ी हैं और उनकी इतनी इमोशनल जर्नी रही है। उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें पता चला कि आज ही उनका आखिरी दिन है और वो अपना लास्ट सीन शूट करेंगे तो पूरी रात वो सो भी नहीं पाए थे। उनके लिए अभिनव को गुड बाय कहना बेहद भावुकभरा पल था। जय सोनी ने कहा कि अभिनव के किरदार को बाय कहना आसान नहीं था क्योंकि यह बहुत प्यारा किरदार था। एक पॉजिटिव, खुशमिजाज कैरेक्टर था। उसका परिवार अक्षरा और अभीर के इर्द-गिर्द घूमता था, इसलिए इससे अभी-भी ये बात यकीन नहीं हो रही है कि वह ये रिश्ता में नजर नहीं आएगा। यह कठिन है, पर करना पड़ेगा। इसको अपनाना पड़ेगा क्योंकि यही वास्तविकता है। अभिनव हमेशा मेरे साथ रहेगा।

रातभर जय सोनी को नींद नहीं आई

जय सोनी ने बताया, 'जब मुझे बताया गया कि अभिनव अब इस शो में नजर नहीं आएगा, तो मुझे बहुत दुख हुआ। मैं पूरी रात सो नहीं सका। मुझे अभी भी याद है सुबह के 3:30 बजे थे और मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि तुम सो क्यों नहीं रहे हो? और मैंने उससे कुछ नहीं कहा लेकिन मैं सो नहीं सका। अभिनव को अलविदा कहने के विचार मेरे मन में घूम रहे थे। हमें पता था कि ऐसा होगा लेकिन जब वह दिन आया तो इस फैक्ट को डाइजेस्ट करना मुश्किल हो गया। अगले दिन जब मैं शो पर गया तो मुझे बहुत अजीब लगा कि मुझे सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ेगा। वैसे तो मैं बहुत व्यावहारिक हूं लेकिन मैं अभिनव से बहुत जुड़ा हुआ हूं। मैंने पूरी टीम और कलाकारों के साथ एक रिश्ता डेवलेप कर लिया है और वो एक परिवार बन गए हैं। तो जाहिर तौर पर इसने मुझे बहुत प्रभावित किया।'

जय सोनी को क्या याद आएगा?

जय ने आगे बताया कि उन्हें अभिनव के बारे में सबसे ज्यादा क्या याद आने वाला है। वह कहते हैं, 'अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन मैं अभिनव, कसौली के सभी डायलॉग, सीन, अभीर के साथ सीन, जिस तरह से अभिनव उइजा या निक्की जी कहता था, मैं वह सब याद करूंगा। जिस तरह वह अक्षरा से डरता था लेकिन उसके सामने अपनी गलतियां मान लेता था। यह आसान नहीं होगा, मुझे शर्मा हाउस की याद आएगी।'

जय सोनी ने के करियर का बेहतरीन रोल

पहले से ही सक्सेसफुल शो में एंटर करना और अपनी जगह बनाना जय सोनी के लिए चुनौती थी। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि अभिनव को दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा. मैं इस बड़े शो ये रिश्ता का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये जर्नी इतनी अच्छी होगी। पहले से ही सफल शो में प्रवेश करना और अपनी जगह बनाना एक बड़ी चुनौती थी। मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे कि क्या होगा, कैसा होगा, अभिनव का किरदार कैसा होगा और मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। जब राजन सर ने मुझसे कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम यह करो, तो मैं इसे करने के लिए तैयार हो गया क्योंकि यह उन्हीं की तरफ से आ रहा था। मैंने मौके का फायदा उठाया और सब कुछ नियति पर छोड़ दिया। ईशान के बाद यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन रोल साबित हुआ।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.