पीएम मोदी के खिलाफ आज देशभर में पोस्‍टर लगाएगी AAP, जानिए क्‍या है पूरा प्‍लान

Updated on 30-03-2023 06:06 PM
नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज के लिए बड़ी तैयारी की है। वह देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ पोस्‍टर लगाएगी। 11 भाषाओं में ये पोस्‍टर बनवाए गए हैं। पार्टी की सभी इकाइयों को अपने-अपने राज्‍यों में इन पोस्‍टरों को लगाने के निर्देश मिले हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि वह अपने प्‍लान में कितना सफल होती है। लेकिन, यह तय है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी और बीजेपी के बीच तनातनी और बढ़ेगी। बीजेपी कतई नहीं बर्दाश्‍त करेगी कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक भी जगह पोस्‍टर लगें। लिहाजा, आप के समर्थकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिन पहले राजधानी में मोदी विरोधी पोस्‍टर लगाने के मामले में सख्‍त ऐक्‍शन लिया गया था। राजधानी में AAP की सरकार है। जब दिल्‍ली में उसे पोस्‍टर लगाने में नाकों चने चबाने पड़ गए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे देश में क्‍या स्थिति हो सकती है।

फिलहाल प्‍लान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) 30 मार्च को देशभर में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी थी। गोपाल राय AAP की दिल्ली इकाई के प्रमुख और पर्यावरण मंत्री हैं। गोपाल राय ने मंगलवार को बताया था कि आम आदमी पार्टी 30 मार्च को देशभर में पोस्टर लगाएगी। पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर लगाने को कहा गया है। पोस्टर 11 भाषाओं में छापे गए हैं।
प‍िछले हफ्ते लगे थे पोस्‍टर, पुल‍िस ने की थी कार्रवाई
पिछले हफ्ते 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 49 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जवाब में इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी राष्ट्रीय राजधानी में 'केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ' के पोस्टर लगाए थे।

यह ऐलान ऐसे समय किया गया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता खत्‍म होने के बाद हंगामा मचा हुआ है। तमाम विपक्षी दल इस कदम के विरोध में कांग्रेसियों के साथ खड़े दिखे हैं। पीएम मोदी के खिलाफ पोस्‍टर लगाने के अभियान में AAP भी दूसरे दलों से वैसा ही सपोर्ट पाने की उम्‍मीद करेगी।

बीजेपी के साथ सीधी टक्‍कर लेने के मूड में है आप
माना जा रहा है कि AAP इसके जरिये बीजेपी के साथ सीधी टक्‍कर लेने के मूड में है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह विपक्ष में अपनी भूमिका बढ़ाना चाहती है। विपक्ष का नेतृत्‍व करने वालों की लिस्‍ट में अरविंद केजरीवाल का भी नाम शामिल है। इस फेहरिस्‍त में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और शरद पवार भी आते हैं। ये सभी कांग्रेस के नेतृत्‍व को खारिज करते रहे हैं। अब जब सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता खत्‍म हो चुकी है तो सारे समीकरण और तेजी से बदल गए हैं। AAP व‍िपक्ष में खुद को बड़ा प्‍लेयर के तौर पर देखती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.