आमिर खान के भाई फैसल बोले-सुशांत सिंह राजपूत का हुआ मर्डर

Updated on 16-09-2022 06:44 PM

आमिर खान के भाई फैसल खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिजम, फिल्मों के बॉयकॉट और सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बात की। फैसल ने कहा कि वह सुशांत की मौत को मर्डर मानते हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत में कई लूपहोल्स हैं। वह दुआ करते हैं कि जल्दी सच सामने आए। वहीं फैसल ने बॉयकॉट का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का सच चेहरा सामने आ गया है जिसे दर्शक हजम नहीं कर पा रहे।

ग्रुप में न होने वालों को होती है दिक्कत

आमिर खान के भाई फैसल खान एक बार फिर से चर्चा में हैं।फिल्मों के बॉयकॉट को सही बताया। ये भी कहा कि सुशांत का मर्डर किया गया है। फैसल बोले, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद, मैं तो मानता हूं कि उनका मर्डर हुआ था। पता नहीं कब खुलेगा, क्या खुलेगा। एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन कभी-कभी सच्चाई बाहर नहीं आ पाती है। दुआ करता हूं कि सच्चाई बाहर आए। सबको इसका नतीजा पता चले। फैसल नेपोटिजम पर भी बोले। उन्होंने कहा कि इस लाइन में करप्शन है। नेपोटिजम है। नेपोटिजम से आपको फिल्म मिल जाएगी। लेकिन आपमें दम नहीं और आप काम नहीं जानते तो टिक नहीं पाएंगे। फैसल ने कहा कि यहां ग्रुपिज्म भी है। जो ग्रुप में नहीं है उसे दिक्कत होती है। 

इस लाइन में सब डेढ़े हैं

फैसल ने कहा कि सब इस लाइन में टेढ़े लोग हैं। इन लोगों की पोल खुलती जा रही है। फैसल ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में कोई मिस्ट्री जरूर है। इसमें इतने लूपहोल्स हैं। लोगों को चीजों पर भरोसा नहीं हो रहा। अगर वह मेंटली डिस्टर्ब था तो इतना अच्छा परफॉर्म कैसे कर पा रहा था। साइंटिस्ट्स के साथ उठता-बैठता था। लोग कुछ भी थिअरी देते जा रहे हैं। ये भी मिस्ट्री सॉल्व होगी कभी न कभी। उसकी मौत से इंडस्ट्री के कई राज खुल गए हैं जो लोगों को हजम नहीं हो रहे हैं। फैसल ने कहा कि कई लोगों के नाम ड्रग्स केस में आने से उनकी इमेज खराब हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.