'बिग बॉस OTT 2'से बाहर निकल Aaliya Siddiqui को मिला बड़ा ऑफर, वाइल्ड कार्ड एंट्री पर कही यह बात

Updated on 01-07-2023 08:39 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी वैसे तो तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने उन्हें और सुर्खियों में ला दिया। पर आलिया को तब झटका लगा, जब 10 दिन बाद ही उन्हें मिड वीक एविक्शन में शो से बाहर कर दिया गया। बाहर आने पर वह उन खबरों पर बिफर गई थीं, जिनमें कहा गया कि उन्होंने एलिमनी के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मोटी रकम ली है। आलिया सिद्दीकी ने हाल ही 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' से एक्सक्लूसिव बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने नवाजुद्दीन से क्या मांग की है। साथ ही बताया कि उन्हें शो के बाद कुछ काम ऑफर हुआ है, और मौका मिला तो एक्टिंग भी करना चाहेंगी।


Aaliya Siddiqui ने Kangana Ranaut पर भी गुस्सा निकाला और कहा कि उनके लिए एक्ट्रेस की बातों और जुबान की कोई वैल्यू नहीं है। इसके अलावा आलिया सिद्दीकी ने Pooja Bhatt से लेकर Salman Khan संग नाराजगी पर भी अपनी बात रखी। आलिया ने कहा कि पूजा भट्ट को उनके सैनेटरी पेड वाली बात इस तरह नहीं उछालनी चाहिए थी। इसकी वजह से उनकी बेटी और परिवार को भी शर्मिंदगी महसूस हुई।

पूजा भट्ट को शर्म आनी चाहिए

आलिया सिद्दीकी ने पूजा भट्ट से नाराजगी और सैनेटरी पैड वाली घटना पर कहा, 'उस औरत को सीरियसली शर्म आनी चाहिए। अगर मैं उसकी जगह होती और मुझे किसी से इतनी प्रॉब्लम होती तो शायद में पब्लिकली ऐसे नहीं बोलती कि इसने सैनेटरी पैड छोड़ा। यह बहुत घटिया हरकत है क्योंकि मेरी बेटी देख रही थी। मेरी बहन देख रही थी, जो बहुत ही सिंपल लोग हैं ये। उनके लिए शर्म वाली बात हो जाती है कहीं न कहीं। मेरी बेटी ने मुझे घर आने पर बोला भी कि क्या मम्मा आप बाथरूम में छोड़कर आ गए। आपको पता है कि कितनी बेइज्जती हुई है? कितना बुरा लग रहा था। मुझे लगता है कि इतनी शर्म तो रखनी चाहिए। अगर आपको जीतने का शौक है, तो जीतो पर कम से कम किसी को ज़लील करके मत जीतो। किसी को नीचा मत दिखाओ।'

'मौका मिला तो दोबारा 'बिग बॉस' में जाऊंगी'

आलिया से जब पूछा गया कि अगर दोबारा बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिला या वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, तो वह जाएंगी? जवाब में वह बोलीं, 'काम है। अगर मैंने कोई काम लिया है, और मुझे दोबारा बुलाया जाएगा तो मैं जरूर जाऊंगी और अधूरे काम को पूरा करके भी आऊंगी। जो लोग चाह रहे थे कि किस तरह का नेचर है। खुलती नहीं हैं। बहुत जल्दी वो चीजें दिख जाएंगी, क्योंकि मुझे मिला ही टाइम खुलने और बात करने का, वहीं मुझे मेरी आवाज बंद करके बाहर निकाल दिया गया।'


आलिया सिद्दीकी को मिले ये ऑफर

भले ही आलिया सिद्दीकी कुछ ही दिनों में 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर हो गईं, और उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिल पाया, पर वह दर्शकों के मिले रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। शो से बाहर आने के बाद अब आलिया को काम भी मिल गया है। आलिया सिद्दीकी ने अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मौका मिला तो वह एक्टिंग भी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, 'मैं फिलहाल तीजन बाई कर रही , जो पांडवानी सिंगर हैं और पद्म श्री व पद्म विभूषण अवॉर्ड जीता है। इंडस्ट्री के काफी बड़े डायरेक्टर-एक्टर हैं। अभी मैं उनका नाम नहीं लूंगी क्योंकि अभी ऑन-पेपर नहीं है। बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एक शॉर्ट फिल्म कर रही हूं, जिसे अगले महीने शूट करूंगी। चूंकि बच्चे यूरोप जाने वाले हैं, तो मेरे पास काफी वक्त है काम करने के लिए। एक्टिंग भी करना चाहूंगी। अगर मुझे काम मिलता है, ऑफर आता है तो 100 पर्सेंट स्टार्ट करना चाहूंगी। मेरा एनजीओ शुरू कर चुका है। इसमें फिलहाल 40 बच्चे हैं। मैं इन्हीं बच्चों के साथ अपनी आगे की जिंदगी गुजारना चाहती हूं।'

नवाजुद्दीन से एलिमनी की बात पर यह बोलीं आलिया

आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से एलिमनी पर भी बात की और कहा कि उन्होंने उनसे एक घर और बच्चों के बेसिक खर्च के अलावा कुछ नहीं मांगा है। वह बोलीं, 'अभी तलाक हुआ नहीं हैं और मैंने कोई ऐसी डिमांड रखी नहीं है। मैंने उनसे पर्सनली मिलकर अपनी बेसिक जरूरत के बारे में ही बात की है। उनसे कोई डिमांड नहीं की है। वो बच्चों के लिए हर महीने जो पैसे देते हैं, उसके अलावा मैंने उनसे कुछ एक्स्ट्रा नहीं मांगा है और न ही मांग रही हूं। वो अब कोर्ट तय करेगा कि नवाज क्या देना चाहते हैं। मैंने खुद बोला कि मुझे आपसे ऐसा कुछ नहीं चाहिए, जैसा कि लोग बातें कर रहे हैं कि शायद मेरे पास मोटी रकम आ गई है। मैं खुद काम करूंगी। मैं निकली हूं ना काम करने? आज नहीं तो कल करूंगी ना काम? मैं खुद पर विश्वास करती हूं। मैंने बेसिक खर्च महीने के हिसाब से मांगा है, जैसे सैलरी दी जाती है।'

अब दुबई में ही पढ़ेंगे नवाजुद्दीन और आलिया के बच्चे

आलिया ने बताया कि वह और बच्चे अब दुबई में रहेंगे। उन्होंने और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दुबई में ही बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया है। आलिया ने बताया कि दुबई में उनका कोई अपना घर नहीं है। वहां वह किराए पर रह रही हैं। आलिया बोलीं, 'मेरे और नवाज के नाम पर आधी-आधी प्रॉपर्टी है। वर्सोवा में मेरा एक घर है, सी फेसिंग है। वो मेरे और नवाज के नाम पर है। मैंने बस यही बोला कि मुझे घर दे दो क्योंकि मेरी बहुत जिम्मेदारी है। मुझे लोगों को पेमेंट करनी है। अपना हिस्सा लेकर मैं वो जिम्मेदारियां खत्म करके, अपना खुद का कमाऊं और आगे बढ़ूं। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। ना प्रॉपर्टी, ना गाड़ी और ना ही बंगला। मैंने खुद बोला उनको।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.