आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं समेत भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों पर उठाए सवाल; ऋषभ पंत को बताया फ्यूचर कप्तान

Updated on 16-09-2022 05:50 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने में अब लगभग एक महीने का ही समय बचा है। भारत समेत अन्य टीमें खिताब की दावेदारी मजबूत करने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। लगभग हर टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेट इनका विश्लेषण करने में लगे हैं। हाल ही में भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा पूछे गए कुछ कठिन सवालों के जवाब दिए हैं। फैंस ने इस दौरान भारत की वर्ल्ड कप स्क्वॉड और इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों पर सवाल किए। आकाश चोपड़ा ने इन सवालों का जवाब देते हुए चयनकर्ताओं पर उंगली उठाई। आइए जानते हैं फैंस ने आकाश चोपड़ा से क्या सवाल किए?
 

मैं कह रहा हूं दोनों को रख लेते, सच कहूं तो आप एक स्पिनर अतिरिक्त लेकर जा रहे हैं। मेरी राय यह है कि आप एक स्पिनर कम ले जा सकते थे। हर्षल पटेल आपके लिए डेथ ओवर का काम करते हैं, मोहम्मद शमी नई गेंद का काम करते हैं। बुमराह दोनों तफर चलते हैं और भुवी नई गेंद से विकेट चटकाते हैं। मोहम्मद शमी के लिए सिलेक्टर ने थोड़ी देर कर दी। उन्हें अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्क्वॉड में जगह मिली है, अगर वह आपकी स्कीम का हिस्सा थे तो उन्हें एशिया कप क्यों नहीं लेकर गए। एशिया कप में आवेश खान थे, मगर दो मैच खराब होने की वजह से उन्हें टीम से ही बाहर कर दिया। यह मुझे निजी तौर पर बिल्कुल पसंद नहीं। अगर आप टीम को लेकर स्पष्ट हैं तो शमी एशिया कप की टीम में होने चाहिए थे। अगर उनका चयन पहले हुआ होता तो वह इतना अच्छा कर चुके होते कि वह रिजर्व खिलाड़ियों में नहीं बल्कि वर्ल्ड कप स्क्वॉड में होते।
 

टेंपलेट के हिसाब से फायदा होने वाला है, टीम साथ में खेलेगी, खिलाड़ी अपने-अपने रोल को समझ पाएंगे। टीम जीतेगी तो और अच्छा लगेगा। लेकिन आपकी बात सही है कि ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियां अलग होने वाली है। एक चीज है, ऑस्ट्रेलिया में जाकर आप प्रैक्टिस नहीं कर सकते, आपको कहीं ना कहीं तो खेलना पड़ेगा। मुझे लगता है कि दुबई में खेलना काफी सही रहता क्योंकि यहां कि पिच ऑस्ट्रेलिया से मिलती जुलती है। कम स्पिन ज्यादा बाउंस, तेज गेंदबाजों के लिए मदद। अगर भारत में क्यूरेटर ऐसी पिच बनाए तो सही रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.