आकाश चोपड़ा ने पकड़ीं टीम इंडिया की ये 3 खामियां, इसी वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुई रोहित एंड कंपनी

Updated on 11-11-2022 05:58 PM

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की प्लानिंग पर सवाल उठाया और कहा कि टीम इंडिया ने जैसा प्रदर्शन एशिया कप 2022 में किया, वैसा ही प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में किया। चोपड़ा ने कहा कि ग्रुप स्टेज में भारत को सिर्फ दो बड़े मैच मिले और एक मैच अब था, लेकिन टीम इनमें से दो मुकाबले हार गई। 


आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, " सबसे पहली बात आपने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ भी किया हो, लेकिन ये वो मैच था, जब आपको दिखाना था कि आपने एक साल से इसके लिए तैयारी की है। ये वो मैच था, जहां सपाट पिच पर आपको बल्लेबाजी करनी थी। आप जानते थे कि सामने वाली की बैटिंग में गहराई है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर है।"


उन्होंने आगे कहा, "ये 200 रन वाला पिच था और हम 168 रन पर रुक गए। इतने पर भी जैसे-तैसे पहुंचे, क्योंकि 6 ओवर में 38 रन थे। वो टेम्पलेट कहां, क्योंकि आप रन ए बॉल ही तो खेले। आपने एक साल से तैयारी की थी कि शुरुआत से अटैकिंग अप्रोच रखेंगे, लेकिन यहां ऐसा नहीं दिखा। सारे वर्ल्ड कप को छोड़िए, इस मैच को देखिए, आपने इसी मैच के लिए तो तैयारी की थी।"


"आखिरी मौके पर जो आपको करना था, वो कर नहीं पाए तो वो इंटेंट कहां गया। अगर वो डोमिनेशन नहीं है तो फिर आप किस प्रकार से खेल में बदलाव कर सकते हैं। दूसरा मेरा सलेक्शन के लेकर इश्यू है। आपको ये पता तो एशिया कप 2022 में चल जाना चाहिए था कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में कौन खेलेगा। नहीं पता चला तो द्विपक्षीय सीरीज में पता चल जाना था," उन्होंने आगे कहा।


चोपड़ा ये भी बोले कि आपने ऑस्ट्रेलिया में वार्मअप मैच खेले तो वहां पता चल गया होगा, लेकिन नहीं। आपको पता चला आखिरी के मैच में जब आपने ऋषभ पंत को खिलाया, ये सोचकर कि वो लेग स्पिनर को धो देगा, लेकिन खिलाया तो सही, लेकिन ये कॉन्फिडेंस नहीं दिया कि वो कहां खेलेगा। आपने उसे आखिर में भेजा, जब स्पिनर निकल गए थे, क्योंकि ऐसे बल्लेबाज को बीच के ओवरों में खेलना चाहिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.