AC कोच से उतरा युवक, टशन-नखरे देख GRP ने पूछा - कौन हो? सच्चाई सामने आते ही मची भागमभाग

Updated on 13-02-2025 01:00 PM

जबलपुर. जबलपुर जीआरपी ने श्रीधाम एक्सप्रेस में यात्रियों के कीमती सामान की चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि एसी कोच का अटेंडेंट निकला. गिरफ्तार आरोपी का नाम अरविंद पांडे है, जो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी का रहने वाला है. जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक घटना श्रीधाम एक्सप्रेस में सफर कर रही शेषमणि मिश्रा के साथ हुई थी. जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुंची तो उन्होंने अपना बैग गायब पाया. बैग में कीमती जेवर और अन्य जरूरी सामान था. उन्होंने तुरंत जबलपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई.


जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. कोच में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ के बाद पुलिस को शक हुआ कि चोरी में कोच अटेंडेंट का हाथ हो सकता है. पुलिस ने कोच अटेंडेंट अरविंद पांडे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई.


फिलहाल जीआरपी पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि इसके पहले भी श्री धाम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से यात्रियों का सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. जीआरपी जांच की जा रही थी. अरविंद से जीआरपी पूछताछ कर रही है.


जबलपुर जीआरपी टीआई बलराम यादव ने बताया, ‘महाकुंभ के अवसर पर रेलवे की ओर से यात्रियों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जा रही है. जीआरपी स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान एक युवक को पकड़ा गया है. युवक एससी कोच अटेंडेंट है. घटना श्रीधाम एक्सप्रेस की है. आरोपी के पास से सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. बरामद जेवर की कीमत 3 लाख रुपये के करीब है.’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.