महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती के ई-मेल के बाद हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने से किया इनकार

Updated on 17-02-2026 11:58 AM

भोपाल। कथावाचक और श्रीपंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज पर राजस्थान की युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के बाद आध्यात्मिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली है। आरोपों के बाद उत्तम स्वामी और उनके सेवादारों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं, वहीं इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।

बता दें कि इंटरनेट मीडिया पर एक ई-मेल तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें राजस्थान की एक युवती ने उत्तम स्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को संबोधित इस मेल में युवती ने न केवल अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है, बल्कि यह भी लिखा है कि शिकायत की भनक लगते ही उन पर समझौते के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा है। इन सनसनीखेज आरोपों के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर सहित कई शहरों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने शिकायत मिलने की बात को ही सिरे से खारिज कर दिया।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने नईदुनिया के सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण से बातचीत में स्पष्ट किया कि दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के पास फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और न ही, वसंत कुंज उत्तरी थाना पुलिस या दिल्ली पुलिस के किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को पीड़िता की ओर से कोई मेल या आवेदन प्राप्त हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.