जनसमस्याओं के समाधान हेतु 'साप्ताहिक जनदर्शन' का आयोजन, बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीण

Updated on 03-02-2026 12:43 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए है।

जनदर्शन में आज जांजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम मुनुन्द निवासी कन्हैया लाल कश्यप द्वारा नया राशन कार्ड बनाने, जांजगीर निवासी राजेश भार्गव मनरेगा जॉब कार्ड में पुनः पंजीकरण करवाने, अकलतरा तहसील के ग्राम पंचायत साँकर निवासी जगदेव सिंह द्वारा मुआवजा राशि दिलाने, पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम तनौद निवासी ठाकुर राम महिपाल प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि राशि का लाभ दिलाने, विकासखंड के ग्राम औराई कला के निवासी धुरवा बाई पटेल अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने, तहसील चांपा के संजय नगर निवासी सविता ट्राई साइकिल प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.