शुभ भाव मेहमान, अशुभ भाव चोर के समान : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 19-08-2026 12:46 PM
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में मंगलवार को भगवान नेमिनाथ के दीक्षा कल्याणक दिवस के अवसर पर विशेष प्रवचनमाला हुई। मुनिसंवेगरत्न सागर ने धर्मसभा में भगवान नेमिनाथ के जीवन और उनके संदेशों के माध्यम से जीव दया,अहिंसा और करुणा का महत्व बताया।

मुनिश्री ने कहा कि जीव हिंसा से जीवन में सावधान रहना चाहिए। नासमझी में भी किया गया जीव हिंसा का कार्य व्यक्ति को इसी भव में भुगतना पड़ता है। जीव दया का बोध प्राप्त करने से दुख, दुर्गति और पीड़ा से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। मुनिश्री ने कहा कि भगवान नेमिनाथ ने अपने जीवन के माध्यम से प्रत्येक जीव के प्रति संवेदना और दया का भाव रखने की प्रेरणा दी। संसार के सभी जीवों के प्रति करुणा रखना और किसी भी प्राणी को कष्ट नहीं पहुंचाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण संदेश रहा है।
मुनिश्री ने कहा कि शुभ भाव मेहमान के समान होते हैं, जो बुलाने पर आते हैं, जबकि अशुभ भाव चोर के समान होते हैं, जो बिना बताए आ जाते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने भावों और विचारों पर सजग निगाह रखनी चाहिए। यदि विवेक जागृत नहीं होगा और व्यक्ति कुंठित मानसिकता में आगे बढ़ता रहेगा तो दुख की परंपरा चलती रहेगी।


मुनिश्री ने कहा कि जीवन में विवेक जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता ही मनुष्य को सही दिशा प्रदान करती है। जीवन में सुख-दुख आते-जाते रहते हैं, लेकिन विवेक जागृत होने पर व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलित रहकर सही निर्णय ले सकता है।


मुनिश्री ने कहा कि विवेक के अभाव में व्यक्ति अपनी नकारात्मक सोच और मानसिक उलझनों में फंसता चला जाता है। बाहरी परिस्थितियों को बदलने से पहले मनुष्य को अपने भीतर परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। विचारों की शुद्धता, आत्मचिंतन और सही-गलत का विवेक ही जीवन को सकारात्मक दिशा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर विवेक जागृत करने का प्रयास करना चाहिए, तभी जीवन में शांति और सुख का मार्ग प्रशस्त होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.