भीख मंगवाने के लिए दिनदहाड़े दो वर्ष के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में खोज निकाला

Updated on 25-11-2024 12:03 PM
भोपाल। मंगलवारा थाना इलाके में दिनदहाड़े एक दो वर्ष के बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर 12 घंटे के अंदर एक महिला को हिरासत में लेकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। महिला भीख मांगने का काम करती है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने भीख मंगवाने के लिए बालक को अगवा किया था। इसके लिए वह कई दिनों से रेकी कर रही थी। पुलिस को शक है कि महिला किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य हो सकती है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

दोपहर में गायब हुआ था बच्चा

मंगलवारा थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे एक महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर अपने दो वर्ष दो माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। बच्चों को साथ लेकर वह भीख मांगकर गुजारा करती है। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे वह जमजम होटल के पास फुल्की खाने गई थी।
बेटे को गोद से नीचे उतारकर वह फुल्की खाने लगी। कुछ देर बाद उसने देखा तो बेटा गायब था। उसने पति के साथ मिलकर बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बालक की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाई गईं।

सीसीटीवी से मिला सुराग

  • पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी।
  • दूसरी टीम घटनास्थल के आसपास के इलाकों में तलाश में जुट गई।
  • छानबीन के दौरान सीसीटीवी से एक संदिग्ध महिला का हुलिया मिला।
  • उस आधार पर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पुरानी जेल के पीछे से एक महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से अपहृत बालक को बरामद कर लिया गया।

दो-तीन दिन से पीछे लगी थी

आरोपित महिला की पहचान श्यामला हिल्स निवासी शायदा बी पत्नी अब्दुल हमीद मियां के रूप में हुई। वह 2-3 दिन से बच्चे की मां के साथ भीख मांग रही थी। इस बीच उसकी जान-पहचान हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर बच्चे को अगवा कर लिया और गायब हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.