मोहम्मद शमी पर गलत तरीके से डोरे डाल रही थी एक टीम, गुजरात टाइंटस का सनसनीखेज खुलासा

Updated on 07-12-2023 01:35 PM
मुंबई: कप्तान हार्दिक पंड्या के अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट जाने के बाद गुजरात टाइंटस को एक और झटका लग सकता था। गुजरात टाइटंस के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि शमी पर भी एक फ्रैंचाइजी की नजर थी और उन्हें टीम में शामिल होने का ऑफर दिया था। गुजरात टाइटंस के सीओओ का कहना है कि, 'आईपीएल ने ट्रेंडिंग के लिए एक सिस्टम तैयार किया है। आप खिलाड़ी को डायरेक्ट एप्रोच नहीं कर सकते, इससे मिस मैनेजमेंट होगा।' उनका मानना है कि ट्रेंडिंग नियमों के तहत ही होना चाहिए। साथ ही, वो कहते हैं कि अगर सही तरीके से उस टीम ने हमें अप्रोच किया होता तो हम इस तरीके से बात करते और अपनी इच्छा जताते, लेकिन सही माध्यमों का इस्तेमाल नहीं किया गया।

हाल ही में खत्म हुए वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। आईपीएल 2023 में भी वह पर्पल कैप होल्डर बने थे और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया। ऐसे दमदार प्रदर्शन के बूते ही शमी की जबरदस्त डिमांड बढ़ गई। इस बीच शमी अपनी टखने की चोट से परेशान नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मैन इन ब्लूज को पहले टी-20 सीरीज खेलनी है, इसके बाद वनडे और फिर टेस्ट सीरीज होगी। शमी को वाइट बॉल फॉर्मेट में आराम दिया गया है उन्हें दो टेस्ट मैच की सीरीज में रखा गया है हालांकि, उनका खेलना इसी बात पर निर्भर करता है कि वह अपनी इंजरी से कितनी जल्दी उबरते हैं।

बीसीसीआई ने 30 नवंबर को टीम की घोषणा करते समय कहा था, 'मोहम्मद शमी वर्तमान में चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी वर्ल्ड कप के दौरान भी टखने के दर्द से जूझ रहे थे। खास तौर पर बॉलिंग के दौरान लैंड करते वक्त दर्द में होती थी। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि अनुभवी तेज गेंदबाज समय पर ठीक हो जाएंगे। रोहित शर्मा एंड कंपनी को पहला टेस्ट मंगलवार, 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेलना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.