यात्रियों से भरी ट्रॉली को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 1 युवक कोमा में गया

Updated on 12-03-2023 04:49 PM

रायसेन के सांची में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 21 लोग अभी भर्ती है। हादसे में घायल लोगों को विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे में घायल एक मरीज कोमा में चला गया है। वहीं, एक महिला सीरियस है, इसलिए उसे भोपाल रेफर किया है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक घायल ने बताया कि वे सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अशोकनगर में आयोजित करीला मेले में जा रहे थे। सुबह 4 बजे हमारी ट्रॉली सांची के पास सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतने जोर से लगी थी कि ट्रॉली में बैठे लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की तो जान ही चली गई।

रायसेन अपर कलेक्टर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे

सड़क हादसे में मीरा बाई (70) पति भूरालाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाने के दौरान 25 साल के कल्लू की रास्ते में ही मौत हो गई। पर्वत सिंह नाम का युवक कोमा में चला गया। इसके अलावा 25 साल के नीलू के सिर में गंभीर चोट आई है, इस वजह से उसे भोपाल रेफर किया है। घटना की जानकारी लगते ही रायसेन अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मेडिकल कॉलेज के डॉ. वैभव जैन ने बताया कि घटना सुबह 4:00 बजे की है। हादसे में 2 की मौत हो गई है। 21 लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे भोपाल रेफर किया है। जबकि एक युवक कोमा में चला गया है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मौके पर मौजूद अमित जैन ने बताया कि वह सुबह 4 बजे रनिंग के लिए जा रहा था। तभी एक बस, जो काफी तेज रफ्तार में थी, वह सड़क किनारे खड़े ट्रॉली से टकरा गई। जिसके बाद वहां काफी भीड़-भाड़ हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया था। पुलिस का कहना है कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया है। उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.