दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated on 01-02-2026 04:02 PM

दुर्ग ।  महिला थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची और आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग रहने के दौरान कुल छह आरोपियों द्वारा उसके साथ बार-बार दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।शिकायत के आधार पर महिला थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) तथा POCSO अधिनियम की धारा 6 और 12 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विजय स्वाइन (37 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष), निवासी ज़ोन वन खुर्शीपार—को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शेष चार आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक साक्ष्य जब्त कर गहन जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.