ओबीसी के लिए अलग विभाग बने और कीमी लेयर की सीमा बढ़ाई जाए... कांग्रेस की मोदी सरकार की मांग

Updated on 05-04-2023 06:15 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अपनी विफलताएं छिपाने के लिए 'ओबीसी कार्ड' खेलने का आरोप लगाया और कहा कि अन्य पिछड़े वर्गों के लिए सरकार में अलग विभाग बनना चाहिए। इन वर्गों के आरक्षण के संदर्भ में 'क्रीमी लेयर' की मौजूदा सीमा को आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये वार्षिक करनी चाहिए। पार्टी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार को 2011 की जनगणना के जातिगत आंकड़े जारी करने चाहिए।

मोदी सरकार खेल रही ओबीसी कार्ड
कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार नोटबंदी, जीएसटी, 'तीन काले कृषि कानून', अडाणी मामले, चीनी घुसपैठ जैसी विफलताओं और 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता के कारण 'ओबीसी कार्ड' खेल रही है तथा राहुल गांधी पर ओबीसी के अपमान का आरोप लगा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, 'ललित मोदी और नीरव मोदी को ओबीसी वर्ग का बताया जाना हमारे पूरे समाज का अपमान है।' सुभाषिनी समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव की पुत्री हैं।
'भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई बीजेपी'
अजय यादव ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी तो उससे भाजपा घबरा गई। उन्होंने कहा, ''रायपुर में हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में फैसला किया गया कि कांग्रेस जाति आधारित जनगणना के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। अगर 2024 में हमारी सरकार बनती है तो हम जाति आधारित जनगणना कराएंगे।' अजय यादव ने कहा कि ओबीसी के लिए अलग विभाग बनना चाहिए ताकि ओबीसी वर्गों को योजनाओं को पूरा लाभ मिल सके।

उन्होंने मांग की कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत के प्रस्तावित आरक्षण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं को अलग से प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि ओबीसी की 'क्रीमी लेयर' को बढ़ाकर 12 लाख रुपये किया जाए। सुभाषिनी यादव ने कहा, 'अब हमारा समाज जागरुक है। वो समझ चुका है किस तरह से उसके साथ खेल खेला गया है।' उन्होंने दावा किया कि ओबीसी को लेकर भाजपा का दोहरा चरित्र रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.