दमदार रिकॉर्ड का बेड़ागर्क...! कंगारू जहां नतमस्तक हैं, वहीं साउथ अफ्रीका ने भारत को आईना दिखाया

Updated on 27-11-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम घर में दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीम मानी जाती है। 1933 में भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट खेला था। 92 साल के इतिहास में सिर्फ दो ही ऐसे मौके आए हैं, जब विदेशी टीम ने भारत को घर में आकर क्लीन स्वीप किया। 70 और 80 के दशक वाली खूंखार वेस्टइंडीज की टीम भी यहां सीरीज क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। श्रीलंका जैसी टीम भारत में अभी तक टेस्ट नहीं जीत पाई है। घर टीम के खिलाफ भारत के घर में हार से ज्यादा जीत हैं

घर में ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर रिकॉर्ड

भारतीय टीम का टेस्ट में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर रिकॉर्ड है। टीम ने अभी तक अपने घरेलू मैदान पर 298 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें टीम को सिर्फ 60 हार मिली है। यानी भारत 20.13 प्रतिशत मैचों को ही अपने घर में हारा है। क्रिकेट में दुनिया की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान पर 22.83 प्रतिशत मैच हारा है। भारत से बेहतर रिकॉर्ड सिर्फ पाकिस्तान का है। टीम को अपने घर में करीब 18 प्रतिशत मैचों में हार मिली। हालांकि पाकिस्तान ने लगभग 10 साल तक घरेलू मैदान पर टेस्ट नहीं खेला।

पिछले 13 महीने में स्थिति सबसे ज्यादा खराब

भारतीय टीम को पिछले साल अक्टूबर से लेकर अभी तक घर में टेस्ट में 5 हार मिली है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हैं। इस दौरान घर में भारत से ज्यादाहार सिर्फ जिम्बाब्वे (6) को झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान 6 में से सिर्फ एक मैच हारा है। उसे भारत ने ही पिछले साल पर्थ में हराया था। वेस्टइंडीज को 13 महीनों में अपने घर में 5 मैचों में 4 हार मिली है।

2013 से 2023 के बीच सिर्फ तीन हार

जहां भारतीय टीम पिछले 13 महीने में घर में 5 टेस्ट हार चुकी है। वहीं 2013 से 2023 के बीच टीम को सिर्फ तीन ही हार मिली थी। इस दौरान 46 में से भारत ने 36 मैच अपने नाम किए और 7 ड्रॉ रहे। भारत के जीत और हार का रेसियो 12 रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जीत और हार का रेसियो 6.5 ही रहा। उसे घर में 54 टेस्ट में इस दौरान 6 हार मिली, इसमें चार तो भारत के खिलाफ ही थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.