गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, बाल-बाल बचा आरक्षक

Updated on 07-10-2025 12:44 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना हुई, जब एक पुलिस आरक्षक पर बदमाश ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरक्षक टेकराम साहू आरोपी साहिल कुर्रे को पकड़ने के लिए पिरदा गांव पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने तलवार लेकर अचानक आरक्षक पर हमला कर दिया। आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए खुद को बचा लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमले के बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गया और वहां मौजूद कीचड़ में जाकर छिप गया। इसकी सूचना तुरंत थाने में दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को काबू करने में पुलिस की बड़ी मदद की।

बताया जा रहा है कि साहिल कुर्रे इलाके में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और स्थानीय लोगों में दहशत फैला रखी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तलवार बरामद की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई कैद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला हिस्ट्रीशीटर ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में की मारपीट, केस दर्ज

राजधानी के पीडब्ल्यूडी आफिस, ओसीएम चौक में शनिवार देर रात चौकीदार और उसके बेटे पर चार लोगों ने हमला कर दिया। इसमें महिला हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेवा के साथ चार लोग शामिल हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध कायम किया है। आरोपित फरार हैं। शिकायतकर्ता जितेंद्र निषाद ने बताया कि वह अपने दोस्त पिंटू करकसे के साथ उसके पिता राजेश करकसे से मिलने पीडब्ल्यूडी ऑफिस गया था। रात करीब 11:20 बजे दो पुरुष और दो महिलाएं वहां पहुंचे और गेट खोलने की जिद करने लगे। जब पिंटू ने गेट खोलने से मना किया तो एक युवक ने अपना नाम मोनू सचदेवा और महिला ने मोनिका सचदेवा बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.