कार में लाश लेकर लापता महिला कॉन्स्टेबल को ढूंढता रहा पुलिसवाला, ओडिशा के इस हत्याकांड की कहानी हिला देगी

Updated on 18-09-2025 01:26 PM
भुवनेश्वर : कमिश्नरेट पुलिस ने भुवनेश्वर से एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल के लापता होने के रहस्य को सुलझा लिया है। महिला कॉन्स्टेबल शुभमित्रा साहू 6 सितंबर से लापता थी। पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्त सिंह ने खुलासा किया कि शुभमित्रा साहू (25) की हत्या उसके पति दीपक कुमार राउत ने की थी। दीपक भी पुलिस में सिपाही है। हत्या के बाद दीपक ने शुभमित्रा का शव कार की डिक्की में रखा। वह एक दिन तक सामान्य तरीके से लाश कार में ही लेकर घूमता रहा। वह थाने भी गया। फिर मौका देखकर उसकी लाश को 170 किलोमीटर दूर क्योंझर जिले के घाटगांव क्षेत्र के पास जंगल में जाकर सुनसान जगह पर दफना दिया।

वह शुभमित्रा के गायब होने के बाद दुखी होने का दिखावा करता रहा। उसके परिवार और पुलिस के साथ उसे ढूंढने में मदद करता रहा। उसने दिखावे के लिए मंदिर में पूजन-हवन भी करवाया, ताकि शुभमित्रा सुरक्षित वापस आ सके।

अचानक हो गई थी लापता

खोरधा जिले के पिचुकुली निवासी 25 वर्षीय शुभमित्रा 6 सितंबर को अपनी ड्यूटी पर गई थी। ड्यूटी के बाद शाम को 7 बजे वह घर के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। उसके घर न लौटने पर 7 सितंबर को कैपिटल थाने में उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दीपक और शुभमित्रा ने की थी गुपचुप कोर्ट मैरेज

पुलिस शुभमित्रा की तलाश कर रही थी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। आखिरकरा कैपिटल पुलिस स्टेशन के जांचकर्ताओं ने अपनी जांच के दौरान यह पता चला कि भुवनेश्वर में शुभमित्रा के साथ आखिरी बार दीपक को देखा गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि हमारा शक तब और बढ़ गया जब हमें पिछले साल उनकी कोर्ट मैरिज के बारे में पता चला, जिसके बारे में उनके दोनों परिवारों को पता नहीं था।

कोर्ट मैरेज के बाद भी नहीं रह रहे थे साथ

दोनों ने कोर्ट मैरेज की थी लेकिन साथ नहीं रहते थे। इसकी जानकारी भी किसी को नहीं थी। उनके रिश्ते का रहस्य और गहरा गया। 6 सितंबर को उसके लापता होने के बाद पूछताछ के दौरान दीपक राउत ने सामान्य स्थिति का दिखावा करते हुए दावा किया कि उनका रिश्ता एकदम सही था। उसने पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि शुभमित्रा अपने माता-पिता से झगड़े के बाद घर छोड़कर चली गई होगी।


मंदिर में की पूजा

अधिकारी ने आगे बताया कि उसने बताया कि वह 6 सितंबर को क्योंझर में एक रिश्तेदार से मिलने गया था और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए तारिणी मंदिर में प्रार्थना की थी। उसने मोबाइल में तस्वीरें और पूजापाठ करते हुए ली गई सेल्फी भी दिखाईं। उसने सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट भी दिखाया, जिसमें उसने शुभमित्रा के लापता होने का जानकारी लिखी थी और अपील की थी कि उसके बारे में किसी को कुछ जानकारी हो तो पुलिस को बताएं।

मोबाइल से सुराग लगा हाथ

जांच में एक अहम मोड़ तब आया जब पुलिस ने सुभमित्रा का फ़ोन अनलॉक करने के बाद उसके वॉट्सऐप चैट्स को एक्सेस किया। चैट्स से पता चला कि दोनों के बीच आर्थिक विवाद था, जिसमें सुभमित्रा ने दीपक राउत से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों के बीच इसे लेकर तनाव था। चैट्स की आगे की जांच से पता चला कि सुभमित्रा तनाव में थी और उसने पुरी, मथुरा या वाराणसी जैसे किसी आध्यात्मिक स्थान पर जाने की इच्छा जताई थी।

दीपक का हुआ पॉलीग्राफ

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दीपक राउत ने दावा किया था कि वह अस्वस्थ है और शांति के लिए आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना रही है। इसके बाद, हमने उसका पॉलीग्राफ़ टेस्ट कराया। पॉलीग्राफ़ टेस्ट के दौरान उसके जवाब भ्रामक थे। फिर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। बाद में पुलिस ने लापता महिला कांस्टेबल की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया।

दीपक ने खोले राज

आरोपी दीपक ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि 6 सितंबर को उसने शुभमित्रा को उसके कार्यस्थल से अपनी होंडा सिटी कार (पंजीकरण संख्या OD-02-R-8494) में उठाया और दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच यूनिट-VI इलाके में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को लेकर घूमता रहा। वह काम पर भी गया। अगले दिन वह क्योंझर गया और यहां लाश को दफनाकर आ गया।

इस बीच, पुलिस ने सीन रीक्रिएशन के दौरान क्योंझर के घाटागांव के जंगल में खुदाई करके शुभमित्रा का शव एक बोरे से निकाला है। उसके कबूलनामे और साक्ष्यों के आधार पर कैपिटल पुलिस स्टेशन में धारा 103(1) और 238 बीएनएस के तहत मामला (535/25) दर्ज किया गया है।मामले में आरोपी दीपक कुमार राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.