30 लाख लेपटॉप निर्माण की नई इकाई लगेगी : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 17-04-2023 05:24 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने के लिए प्रदेश के हर घर से एक व्यक्ति को डिजीटली साक्षर बनाया जाएगा। प्रदेश में 30 लाख लेपटॉप निर्माण की नई यूनिट भी प्रारंभ की जा रही है। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद में एमएसएमई विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई  की स्थापना पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला एवं उन्नत कृषकों की संगोष्ठी के शुभारंभ समारोह में कही। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, इन्टेल कंपनी के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट श्री सी.एस.राव, ट्रोपोलाइट फूड इंडस्ट्रीज ग्वालियर की डॉ.सोनाली सक्सेना, डॉ.राजीव त्यागी, ईएण्डवाय के प्रतिनिधि श्री सुनीलकुमार साई, सी.एफ.टी.आर.आई.मैसूर की डायरेक्टर श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह, वैज्ञानिक डॉ.उमेश हैदर, डॉ.प्रवीण सिह नेगी, डॉ.आर.बी.श्रीधर सहित कई वैज्ञानिक, उद्योगपति, नव-उद्यमी, एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

एमएसएमई मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। नीमच जिले में एक वर्ष में 196 नये उद्योग स्थापित हुए हैं, साथ ही जिले में पाँच नये औद्योगिक क्लस्टर बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उन्नत कृषि को देखते हुए  खाद्य प्र-संस्करण उद्योगो की नई श्रृंखला स्थापित करने की अपार संभावनाएँ हैं। विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू ने कहा कि नीमच जिले में कृषि आधारित उद्योगों के क्षेत्र में अपार सभावनाएँ हैं। 

बेंगलुरू से विशेष रूप से आए इन्टेल के पूर्व वाइस प्रेसीडेन्ट श्री सी.एस.राव ने कहा कि आज डिजिटल इण्डिया काफी महत्वपूर्ण है। हम कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए विशेष रूप से लेपटाप तैयार कर रहे है। प्रदेश के भोपाल और इंदौर में 30 लाख लेपटॉप निर्माण की यूनिट शीघ्र ही शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया आपका इंतजार कर रही है। डिजीटल इंडिया के माध्यम से कदम आगे बढ़ाएँ।    

ट्रोपोलाईट फूड इंडस्ट्रीज ग्वालियर के प्रतिनिधियों डॉ.सोनाली सक्सेना, श्री राजीव त्यागी, डा.प्रवीण सिंह ने अपनी कंपनी द्वारा उत्पादित खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से प्रजेन्टेशन देते हुए मिलेट मिशन में मोटे अनाज की फूड प्रोसेसिंग इकाई स्थापना के बारे में बताया। ई एण्ड वाय के प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार सांई ने नीमच जिले में खाद्य प्र-संस्करण उद्योगों की स्थापना के मद्देनजर फिजीबिलीटी स्टडीज के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए औषधीय, डेयरी, फल एवं सब्जियों की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना की लागत और मशीनरी आदि के बारे में विस्तार से प्रजेन्टेशन दिया।

महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिह मौरे ने नीमच जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयाँ प्रदेश में लागू की गई नई एमएसएमई पॉलिसी, उद्योगों की स्थापना पर मिलने वाले अनुदान, भूमि आवंटन, निजी औद्योगिक कलस्टर की स्थापना आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रजेन्टेशन दिया।

सीएफटी आर.आई. मैसूर की संचालक डॉ. श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह ने सीएफटीआरआई के कार्यों, रिसर्च, टेक्नॉलाजी डेवलपमेंट, स्किल डेवलपमेंट तथा फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए जरूरी तकनीक एवं मशीनरी आदि के बारे में विस्तार से प्रजेन्टेशन देते हुए नवउद्यमियों को हर सम्भव सहयोग का विश्वास दिलाया।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में उद्यानिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि अधिकारियों ने नीमच जिले के प्रमुख कृषि उत्पादों की जानकारी दी और इन उत्पादों का प्रसंस्करण कर उत्पाद तैयार कर, विपणन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। दूसरे सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सफल उद्यमियों, उद्योगपतियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

प्रारंभ में एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिह मौरे ने अतिथियों, वैज्ञानिकों और वक्ताओं का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं डॉ. यतिन मेहता ने किया। अंत में महाप्रबंधक उद्योग श्री मौरे ने आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में जिले के जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, नवउद्यमी, एंटरप्रेन्योर एवं बडी संख्या में जिले के उन्नत किसान उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.