छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने की नई पहल : कार्यशाला के जरिए सामाजिक जागरूकता पर जोर

Updated on 21-03-2026 02:50 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वायन हेतु आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु शपथ ली गई।

कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में अवगत कराया गया कि जिले में बाल विवाह के रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान 301 ग्राम पंचायत एवं 02 नगरीय नियकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है। मास्टर ट्रेनर शशांक शर्मा स्टेट कोआर्डिनेटर यूनसेफ के द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को सफल बनाने हेतु जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जन आन्दोलन करना, बाल विवाह रोकथाम हेतु हर व्यक्ति प्रमुख है को सहयोग हेतु जोडना, टास्क फोर्स का गठन करना के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी तथा अवगत कराया गया कि राज्य में कुल 13823 बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त हैं।

कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामो, बाल विवाह की रोकथाम हेतु की जाने वाली कार्यवाही एवं बाल विवाह कराने वाले व्यक्ति, विवाह में शामिल होने वाले व्यक्ति, पुरोहित, टेण्ट हाउस संचालक, फोटोग्राफर, हलवाई, भवन संचालक, बाजा वाला एवं अन्य सभी जो बाल विवाह में सम्मिलित होंगे को 02 वर्ष सश्रम कारावास या 01 लाख रूपये का अर्थदंड या दोनो से दण्डित किया जा सकेगा की जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि रामनवमी एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में कोटवार के माध्यम से मुनादी करने एवं जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं ग्राम पंचायत भवनों में चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 को दर्शित करने कहा गया।

कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारण, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति गणेश प्रसाद शर्मा, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल, सदस्य अनुराधा शुक्ला, सदस्य तपोधन सिंह सियोदिया, सदस्य देव बर्मन, सदस्य आरती यादव, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सुरेश कुमार जायसवाल, विशेष पुलिस किशोर इकाई, जिला समन्वयक यूनिसेफ विनोद साहू, यूनिसेफ यूवोदय वॉलेंटियर तथा जिला महिला एवं बाल विकास के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.