निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की नई पहल: ‘जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल’ से जनता की सीधी भागीदारी

Updated on 19-03-2026 12:31 PM

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025 से की गई है। बींउचंण्पद पोर्टल के माध्यम से अब आम नागरिक घर बैठे ही एक क्लिक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के साथ-साथ जनविश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है। पोर्टल में वर्ष 2024-25 के 485 कार्य एवं वर्ष 2025-26 के 84 कार्य, कुल 569 कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, जिसमे लगातार नए कार्य एवं कार्याें की प्रगति की एंट्री नियमित की जा रही है।

कलेक्टर महोबे ने सभी विभागों को निर्देशित कर कहा है कि विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों जैसे स्कूल भवन, आंगनवाड़ी भवन, नाली निर्माण, सड़क निर्माण आदि की विस्तृत जानकारी एवं संबंधित फोटो नियमित रूप से अपलोड करें ताकि आम नागरिकों को बींउचंण्पद पोर्टल के माध्यम से गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त हो सके। इससे कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह पोर्टल आम नागरिकों को निर्माण कार्यों की निगरानी में सहभागी बनने का अवसर प्रदान कर रहा है। आम नागरिक अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों को देखकर अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी दे सकते हैं, जिससे कार्यों में सुधार संभव होगा।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों तथा आम नागरिकों की भागीदारी से विकास कार्यों की निगरानी और अधिक प्रभावी बन सके। कलेक्टर महोबे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा अपने आसपास हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर विकास कार्यों में जन भागीदारी सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.