भारत और पाकिस्तान का मैच अभी भी हो सकता है, पीसीबी के पूर्व चेयरमैन बताया रास्ता

Updated on 05-02-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में आईसीसी को भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 15 फरवरी को दोनों टीमों की टक्कर कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर होनी है। इस मैच का क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार है।

नजम सेठी ने आईसीसी को दिया सुझाव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी की मानें तो अगर बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 में फिर से शामिल किया जाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। इंडिया टुडे से बात करते हुए पूर्व पीसीबी चेयरमैन ने कहा, 'मेरे हिसाब से अगर बांग्लादेश को श्रीलंका में इनवाइट किया जा सकता है तो अभी भी देर नहीं हुई है। वहां बहुत सारे मैच खेले जा रहे हैं।'

पाकिस्तान ने सोच समझकर फैसला किया

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होता है तो आईसीसी के साथ ही क्रिकेट को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होगा। सेठी के अनुसार पाकिस्तान ने यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा- PCB लीडरशिप ने सभी संभावित नतीजों की जांच की है। उन्होंने देश और विदेश में वकीलों से सलाह ली है। वे इस फैसले से संतुष्ट हैं।
नजम सेठी के अनुसार पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अकेले था। बीसीसीआई की रवैया की वजह से कोई उसका सपोर्ट नहीं करता था लेकिन अब चीजे बदल रही हैं। उन्होंने कहा- सबसे बड़ा मुद्दा बीसीसीआई का रवैया है। हर स्टेज पर उन्होंने दूसरे क्रिकेट बोर्ड को धमकाया है। पहले पाकिस्तान अकेला था सभी भारत का साथ देते थे। अब यह बदल रहा है। अब बांग्लादेश को भी नजरअंदाज किया गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलकर 400 मिलियन से ज्यादा लोग हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.