म्यांमार में नगा उग्रवादी समूह के कैंप पर भीषण ड्रोन स्ट्राइक, भारत विरोधी सीनियर लीडर पी आंग माई की मौत की खबर

Updated on 21-10-2025 01:42 PM
नेपीडॉ: भारत और म्यांमार सीमा पर उग्रवादी गतिविधियों के बीच हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। 20 अक्टूबर की रात म्यांमार के अंदर स्थित नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (K-YA) के ठिकानों पर एक भीषण ड्रोन हमला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ड्रोन स्ट्राइक काफी ज्यादा शक्तिशाली था, जिसमें एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह हमला म्यांमार के सगाइंग क्षेत्र में किया गया है, जिसमें नगा विद्रोही समूह के सीनियर कमांडर और खुद को मेजर जनरल बताने वाले पी. आंग माई की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। NBT इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन म्यांमार की मीडिया में शक्तिशाली ड्रोन हमले का दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-प्रिसीजन गाइडेड ड्रोन से कई बम दागे गये, जिससे कमांड पोस्ट और आसपास के आवासीय ढांचे पूरी तरह तबाह हो गए। अनौपचारिक सूत्रों का दावा है कि आंग माई इस हमले में मारा गया हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। हमले के बाद से उसके कमांड यूनिट से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
NSCN(K-YA) कैंप पर भीषण ड्रोन हमला
यह घटना कुछ महीने के भीतर दूसरी बड़ी ड्रोन स्ट्राइक मानी जा रही है। इससे पहले जुलाई 2025 में भारत-म्यांमार सीमा पर इसी तरह के ड्रोन हमलों में उग्रवादी संगठनों उल्फा-आई (ULFA-I), एनएससीएन (K) के युंग आंग और आंग माई गुटों के कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। उस हमले में ULFA-I के तीन सीनियर लीडर, जिनमें नयन आसोम, ब्रिगेडियर गणेश आसोम और कर्नल प्रदीप आसोम शामिल था, वो मारे गए थे। ऐसी आशंका है कि इन संगठनों को चीन से मदद मिलती है। उस हमले में एनएससीएन (K) के भी कई कमांडर ढेर हुए थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐसे अभियान, भारतीय खुफिया एजेंसियों और म्यांमार के प्रतिरोधी गुटों के बीच सीक्रेट कॉर्डिनेशन के तहत किए जाते हैं। जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पारंपरिक जमीनी कार्रवाई की बजाय ऐसे उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अब ड्रोन से प्रिसिजन स्ट्राइक किए जा रहे हैं, जिनसे उनका आतंकी नेटवर्क बुरी तरह से ढह रहा है।कई उग्रवादी संगठनों के बयानों में इसे एक कॉर्डिनेटेर क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन कहा गया है, लेकिन भारत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक, म्यांमार के सगाइंग क्षेत्र में वाक्थम बस्ती, होयात बस्ती और पांगसाउ पास के आसपास स्थित मोबाइल कैंपों को निशाना बनाया गया है। इस क्षेत्र में भारत-म्यांमार सीमा बेहद संवेदनशील है और पिछले कुछ वर्षों से यह क्षेत्र नगा और असम के उग्रवादी गुटों के लिए शरणस्थल बना हुआ है। भारत लंबे समय से म्यांमार की अंतरिम सरकार और स्थानीय मिलिशिया समूहों के साथ मिलकर इन कैंपों को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
सीमा पार तनाव के बीच उग्रवादी घटनाओं में इजाफा
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी घटनाओं को बढ़ाने की कोशिश की गई है। 17 अक्टूबर को असम राइफल्स के एक कैंप पर ULFA-I और NSCN (K-YA) के संदिग्ध उग्रवादियों ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के हाटमान गांव के पास हमला किया था। इस हमले के बाद सीमा इलाकों में काफी ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.