MP स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी 5 हजार की रिश्वत, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

Updated on 14-02-2026 12:52 PM

भोपाल: विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) राम प्रसाद मिश्र के न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति की फाइल जल्दी चलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले आरोपी सुरेश सिंह ठाकुर को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास एवं छह हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार डॉ. बलवीर कैथोरिया निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, बीना जिला सागर अपनी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया के पदोन्नति प्रकरण का आवेदन देने 26 अगस्त 2015 को वल्लभ भवन स्थित स्वास्थ्य विभाग पहुंचे थे। वहीं उनकी मुलाकात सुरेश सिंह ठाकुर से हुई। आरोपी ने स्वयं को काम कराने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि बिना भटके फाइल आगे बढ़ानी है तो 5 हजार रुपये देने होंगे। उसने विभागीय कार्यालय से फाइल लेकर उसकी फोटो कॉपी कराई और ई-मेल आईडी भी ले ली।

अगले दिन आरोपी ने फोन कर कार्य कराने का दावा करते हुए राशि अपने एसबीआई खाते में जमा कराने को कहा। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त संगठन भोपाल में शिकायत कर दी। सत्यापन के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच की गई और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों को विश्वसनीय मानते हुए न्यायालय ने आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कारावास तथा छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.