लंदन में शख्स ने लोगों पर तलवार से हमला किया:घर में गाड़ी लेकर घुसा, 2 पुलिस अफसरों समेत 5 घायल

Updated on 30-04-2024 04:11 PM

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हैनॉल्ट इलाके के पास मंगलवार को 36 साल के एक व्यक्ति मनप्रीत सिंह ने लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिस अधिकारियों समेत 5 लोगों घायल हुए हैं। BBC न्यूज के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मैट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि लोकल समय के मुताबिक सुबह 7:00 बजे पुलिस को थर्लो गॉर्डन इलाके में एक गाड़ी के घर में घुसने की सूचना मिली थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि शख्स ने कई लोगों पर हमला किया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी का पीछा करते वक्त उसने पुलिस अफसरों पर भी तलवार से हमला किया। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुनक बोले- ऐसी हिंसा की ब्रिटेन में कोई जगह नहीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हैनॉल्ट में हुए हमलों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सुनक ने लिखा, "यह बेहद हैरान कर देने वाली घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ है। मैं आपातकालीन सेवाओं और पुलिस को समय पर कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देता है। इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है।"

ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि उन्हें हादसे के बारे में अपडेट किया जा रहा है। घायलों के प्रति उनकी संवेदनाएं है। पुलिस ने आसपास की सड़कों और स्टेशन को बंद कर दिया है।

घटनास्थल के पास की सड़कें-ट्यूब स्टेशन बंद

हैनॉल्टके डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर एड एडेल्कन ने कहा है कि घटना के कारण इलाके के कई लोग हैरान है। लोग हमले के बारे में जानना चाहते हैं। हम जल्द से जल्द लोगों को हमले की जानकारी देने की कोशिश करेंगे। हालांकि हमे नहीं लगता है कि हमला आतंकवाद से जुड़ा हुआ है।

मामले को देखते हुए हैनॉल्ट के ट्यूब स्टेशन को हमले के बाद बंद कर दिया गया है। लंदन के मेयर सादिक खान ने भी हमले पर रिएक्शन दिया है। खान ने कहा है कि उन्हें हमले की जानकारी से बेहद दुख हुआ



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.