MANIT भोपाल की बड़ी उपलब्धि: Google मैप की बड़ी त्रुटि होगी खत्म, नई स्वदेशी तकनीक बताएगी 5 से 7 इंच तक सटीक स्थान

Updated on 19-05-2026 11:47 AM

भोपाल। अब मोबाइल या जीपीएस में गलत लोकेशन मिलने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में ऐसी नई स्वदेशी तकनीक विकसित की जा रही है, जो किसी भी स्थान की जानकारी सिर्फ 5 से 7 इंच की सटीकता के साथ दे सकेगी। अभी सामान्य गूगल मैप और जीपीएस सिस्टम में कई बार लोकेशन 50 से 100 मीटर तक गलत दिखाई देती है, लेकिन मैनिट की यह नई तकनीक वास्तविक स्थान के बेहद करीब जानकारी देगी।

एक महीने में तैयार होगा सिस्टम

लगभग 36 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति नवाविष्कार आइ-हब फाउंडेशन का वित्तीय सहयोग प्राप्त है।

‘डिजिटल भारत को सक्षम बनाने के लिए विश्वसनीय, मजबूत और किफायती इंच-स्तरीय सटीक स्थान निर्धारण समाधान का विकास व परिनियोजन’ शीर्षक से संचालित इस परियोजना पर मैनिट के शोधकर्ता डॉ. गौरव उपाध्याय, डॉ. शाश्वत पाठक, डॉ. आरएन. यादव और डॉ. राहुल राज कार्य कर रहे हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार यह सिस्टम अगले एक महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.