एक बड़ा हादसा टला:गुजरी बाजार में दो दुकानो में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated on 02-03-2023 06:26 PM

आज तड़के लगभग 5 से 5.30 बजे के बीच गुजरी बाजार के दो दुकानों में आग लग गई। जिससे दुकान संचालकों को लाखों का नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब तक आग की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है लेकिन फायर वाहन की तत्परता से जल्द ही आग पर काबु पा लिया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकत था।

आगजनी की इस घटना में जयभोले हाथ ठेला दुकान और इससे लगी पूनम गारमेंट को नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि जयभोले हाथ ठेला दुकान में हाथठेला बनाने का सामान में लोहा और लकड़ी रखी थी। जहां सबसे पहले आग लगी। जिसके बाद आग फैलकर इससे लगी पायल गारमेंट तक फैल गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना की जानकारी गुजरी बाजार में व्यवसाय करने वाली महिलाओं से दुकानदारो को मिली। इसी दौरान यहां पहुंचे विजय अग्रवाल दंपत्ति ने तत्काल घटना की सूचना नगरपालिका अध्यक्ष और फायर वाहन को दी। सूचना के बाद फायर वाहन पहुंचा और आग पर काबु पाया। घटना की जानकारी के बाद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीतसिंह ठाकुर भी घटनास्थल पहुंची, जहां उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से इसकी जानकारी ली।

पूनम गारमेंट की संचालिका पूजा रोहणा ने बताया कि सुबह गुजरी बाजार में सब्जी का व्यवसाय करने वाली महिला से उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। जब वह दुकान पहुंची तो देखा कि दुकान में आग लगी थी। कुछ ही समय में फायर वाहन ने पहुंचकर आग पर काबु पाया। उन्होंने बताया कि दुकान में आगजनी से लगभग एक लाख रूपये का नुकसान पहुंचा है। दुकान में रखा कपड़ों का स्टॉक पूरा जल गया है।

वहीं जय भोले हाथठेला दुकान में हाथठेला बनाने का काम करने वाले खेमचंद पटले की मानें तो वह रात्रि में यही रहता है लेकिन बीती रात्रि वह घर चले गया था। जिसकी सूचना गुजरी बाजार में दुकान लगाने वाली एक महिला से मिली। जिसके बाद वह यहां आया है। आगजनी से दुकान में रखी लकड़ी और अन्य सामान जल गया है। हालांकि यहां अभी नुकसान का पता नहीं चल सका है। फिलहाल फायर वाहन की तत्परता से जल्द ही आग पर काबु पाये जाने से गुजरी बाजार में आगजनी की बड़ी वारदात को बचा लिया गया अन्यथा यदि आग फैलती तो पास-पास लगी दुकानांे से एक बड़ी आगजनी की घटना हो सकती थी। बलराम कुकरेजा ने बताया कि सुबह 5 बजे आग की सूचना गुजरी बाजार में व्यवसाय करने वाली महिला से मिली। जिसके बाद वे यहां पहुंचे और दुकानदारों को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि यदि फायर वाहन समय पर नहीं आता तो आसपास की सब कपड़ा दुकानों में आग फैलकर भीषण रूप ले सकती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.