थोड़ा कपिल-थोड़ा जोंटी रोड्स... संदीप शर्मा ने लपका IPL का बेस्ट कैच! देखते रह गए सूर्यकुमार यादव

Updated on 01-05-2023 07:36 PM
मुंबई: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच आईपीएल के इतिहास का 1000वां मैच था। इस ऐतिहासिक मैच में घरेलू टीम यानी मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए वानखेड़े मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य भी साध लिया। इसके अलावा भी मैच यशस्वी जायसवाल के शतक, सूर्यकुमार यादव की धांसू फिफ्टी और आखिरी ओवर में टिम डेविड के तीन मैच विनिंग छक्के के लिए याद रखा जाएगा। मगर इन सबके बीच अगर संदीप शर्मा के उस कैच का जिक्र नहीं होगा, जो उन्होंने सूर्या को आउट करने के लिए लपका तो अनुभवी भारतीय गेंदबाज की मेहनत बेकार चली जाएगी, उनका समर्पण व्यर्थ चला जाएगा।
जमाना याद रखेगा
    29 साल के संदीप शर्मा इसी सीजन में चेन्नई के खिलाफ धोनी को आखिरी ओवर में छक्का मारने से रोकने और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद सुर्खियों में आए थे। अब मुंबई के खिलाफ उन्होंने अपने चार ओवर के कोटा में न सिर्फ किफायती गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर एक विकेट लिए बल्कि बेहद अहम समय में सूर्यकुमार यादव का एक मुश्किल कैच लेकर मैच पलटने की कोशिश भी की।
    वाकई कमाल कैच
    एक वक्त लग रहा था कि मैच मुंबई के हाथ से फिसल जाएगा, लेकिन वह सूर्या ही थे, जिन्होंने एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद कभी रन रेट कम नहीं होने दिया। वह अपने शॉट्स लगाते रहे। मगर 16वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर अपने अंदाज में शॉट खेलने के चक्कर में मिस हिट मार बैठे। गेंद हवा में थी। शॉर्ट फाइन लेग में मौजूद संदीप शर्मा ने लगभग 20 मीटर पीछे की तरह भागते हुए पहले तो कपिल देव की याद दिलाई और फिर जोंटी रोड्स के माफिक हवा में छलांग लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपका। कमेंटेटर तो इसे सीजन का बेस्ट कैच बताने से भी नहीं हिचकिचाए।
    आखिरी ओवर में आया नतीजा
    213 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया, जब रोहित केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए। नौवें ओवर में ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्या आए और पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला। हालांकि इसी बीच कैमरन ग्रीन (44 रन, 26 गेंद) की अटैकिंग पारी का अंत हो गया। लेकिन सूर्य ने अद्भुत और अकल्पनीय शॉट के सहारे 24 गेंदों पर अपना इस सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया। सूर्य तो आउट हो गए, लेकिन डेविड और तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में जरूरी 17 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाकर ही दम लिया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.