भोपाल में बेटे की शादी मना रहा था ज्वेलर्स का परिवार, सूने घर से हो गई 50 लाख की चोरी

Updated on 30-10-2025 01:48 PM
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के फिजा पैलेस फेस-6 में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात ज्वेलर्स कारोबारी के घर चोरी की बड़ी वारदात हो गई। कारोबारी का परिवार घर से कुछ दूर स्थित मैरिज गार्डन में बेटे की शादी मना रहा था। इसी दौरान उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 11 लाख रुपये की नकदी और सोने व हीरे के जेवर चुरा लिए। शंका है कि चोरी की वारदात शादी समारोह में शामिल किसी व्यक्ति ने की है, क्योंकि घर का ताला टूटा नहीं था।

नौकर व इवेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों पर शक

फरियादी ने एक नौकर व इवेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों पर शक जाहिर किया है, जिसके बाद कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फिजा पैलेस फेस-6, रिगालिया हाइट्स निवासी 51 वर्षीय नसिरुद्दीन ज्वैलरी कारोबार से जुड़े हैं। 28 अक्टूबर को उनके बड़े बेटे बिलाल की शादी बैरागढ़ स्थित फार्च्यून रिसार्ट में थी। परिवार, रिश्तेदार और मेहमान सभी शादी समारोह में व्यस्त थे।

कर्मचारी सैय्यद को चाबी देकर घर भेजा

रात करीब 10 बजे घर को लॉक कर सभी बारात के साथ रिसार्ट के लिए रवाना हो गए। घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदार शकील को दी गई थी। इसी दौरान, इवेंट कंपनी के तारिक नामक व्यक्ति ने नसिरुद्दीन को फोन कर बताया कि शादी में स्वागत और आतिशबाजी की तैयारी के लिए घर सजाना है। इस पर उन्होंने अपने कर्मचारी सैय्यद रेहान अली को चाबी देकर घर भेजा। कुछ घंटे बाद जब परिवार रात करीब 2:15 बजे घर लौटा, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरे की अलमारी का ताला टूटा हुआ है।

जल्दबाजी में लॉकर का पूरा सामान नहीं देखा

अलमारी के लॉकर से 11.5 लाख रुपये नकद और तीन डिब्बों में रखे सोने व डायमंड के सेट गायब थे। कारोबारी नसिरुद्दीन ने बताया कि चोरी की गई ज्वेलरी में उनकी पत्नी और बेटे की शादी में उपयोग के लिए रखे डायमंड और गोल्ड सेट शामिल थे। चोरों ने जल्दबाजी में लॉकर का पूरा सामान नहीं देखा, जिसके कारण अंदर रखा पुराना सोना वहीं छोड़ दिया गया। उनके अनुसार, चोरी में कुल नुकसान लगभग 50 लाख रुपये का हुआ है।

खंगाल रहे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

नसिरुद्दीन ने चौकीदार शकील और इवेंट कंपनी के कर्मचारियों पर संदेह जताया है। कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्णगोपाल शुक्ला ने शकील सहित इवेंट कंपनी से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस ने घर से फिंगरप्रिंट, दरवाजे के निशान और अन्य सबूत एकत्र किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि चोरी के दौरान घर में कौन-कौन गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.