चंबल में भीषण हादसा, ​​​​​​​डंपर से टकराई बोलेरो 5 की मौत

Updated on 02-11-2022 05:42 PM

मुरैना में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। डंपर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 5 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा नूराबाद थाना इलाके में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार देर रात 1 बजे हुआ। बोलेरो में सवार लोग ग्वालियर से लौट रहे थे।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह चपटी हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन लोगों की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस ने घायलों को मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतक और घायल नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि बतौली गांव के लोग ग्वालियर अपने रिश्तेदारों के बेटे दीपू को देखने गए थे। दीपू ने जहर खा लिया था। वह ग्वालियर के जय आरोग्य अस्पताल में भर्ती हैं। हाईवे पर बोलेरो को सामने से आ रहे ट्राले टक्कर मार दी, इतने में पीछे से आ रहा डंपर बोलेरो में घुस गया।

बोलेरो में सवार रामपत (60), विद्याराम (45), देवेंद्र (45), भगत (45) तथा केशव (42) की मौत हो गई। सभी आपस में चाचा-ताऊ के लड़के थे। घटना में कल्याण सिंह (70), उनके बेटे भूपेंद्र सिंह (42) और रामजीलाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। कल्याण सिंह के सिर और पैर में चोट लगी है। रामजीलाल के हाथ में फ्रैक्चर है। भूपेंद्र के सिर में भी गंभीर चोट लगी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.